{"_id":"60435d3b8ebc3e5924446f2a","slug":"document-varification-for-homeopathic-pharmacist-will-be-held-from-16-to-20-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC: होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 16 से 20 मार्च तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC: होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 16 से 20 मार्च तक
Sat, 06 Mar 2021 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Mar 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 420 पदों पर नियुक्ति के हुई लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण 16 से 20 मार्च 2021 तक लखनऊ के विभूति खंड स्थित पिकप भवन के तृतीय तल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन लेटर आयोग की वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
इसके अलावा, अगर कोविड-19 के कारण कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अभिलेख परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसे लिखित तौर पर आयोग को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
जिस पर आयोग की अनुमति मिलने के बाद अभ्यर्थी का अभिलेख परीक्षण 20 मार्च 2021 को तृतीय पाली में किया जाएगा। बता दें कि अभिलेख परीक्षण का कार्य 16 से 20 मार्च तक प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से, द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से व तृतीय पाली में दोपहर तीन बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन