फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors Repair broken jaw by surgery

टूटे जबड़े को किया दुरुस्त

Wed, 17 Jul 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Doctors Repair broken jaw by surgery
युवती के टूटे जबड़े को किया दुरुस्त
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने दो सर्जरी कर चेहरे को विकृत होने से बचाया
बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी के जरिए एक युवती के चेहरे को विकृत होने से बचा लिया। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड था, इसलिए इलाज मुफ्त किया गया है। अब मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सीतापुर के सकरन गधियाना निवासी कुंती (18) पुत्री सुरेंद्र सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उसका जबड़ा टूट गया था और चेहरा विकृत हो गया था। बलरामपुर अस्पताल के दंत विभाग में डॉ. एसके तिवारी ने उसका उपचार शुरू किया। निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि यह ऑपरेशन निजी अस्पतालों में करीब 30 से 35 हजार रुपये में होता है। उन्होंन ऑपरेशन करने वाली टीम के डॉ. एसके तिवारी, डॉ. अजय, डॉ. गुलाम खान, डॉ. हर्ष, डॉ. स्नेहा आदि की तारीफ करते हुए कहा कि टीम भावना की वजह से यह ऑपरेशन सफल हो सका है।
विज्ञापन

ऐसे किया ऑपरेशन
डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि मरीज का इंटर मैक्सीलरी फिब्रसेशन किया गया। इसमें जबड़े में दो एमएम की टाइटेनियम कोटेड मिनी प्लेट लगाई गई। इसके लिए चार होल गैप के दो और 12 एमएम के आठ स्क्रू लगाए गए। फिर निचले जबड़े की सर्जरी की गई और प्लेट लगाई गई। इस तरह दो बार की सर्जरी में जबड़ा तैयार हो गया और मरीज के चेहरे की विकृति खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed