फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors removed a 6.5 kg tumor from the woman's abdomen.

Lucknow News: डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 6.5 किलो का ट्यूमर

Sun, 23 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Doctors removed a 6.5 kg tumor from the woman's abdomen.
पीजीआई में हुई सर्जरी।
लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने महिला के पेट की जटिल सर्जरी कर 6.5 किलोग्राम का बड़ा ट्यूमर (एब्डोमिनो-पेल्विक मास) निकालने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद मरीज की सेहत में सुधार है। यह सर्जरी संस्थान के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. अंजू रानी के निर्देशन में की गई है। विभाग के डॉक्टरों ने एक माह के भीतर पेट की यह तीसरी जटिल सर्जरी की है।
विज्ञापन

डॉ. अंजू रानी ने बताया कि महिला (48) को काफी समय से समय से पेट में भारी गांठ थी। उसे सांस लेने, चलने और उठने-बैठने में दिक्कत हो रही थी। ट्यूमर का दबाव दाहिनी किडनी पर पड़ रहा था। करीब दो साल पहले किसी दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया था, लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण ट्यूमर नहीं निकाल सके थे। महिला कुछ दिन पहले पीजीआई आई। जांच में पता चला कि ट्यूमर गर्भाशय और दोनों अंडाशयों को व्यापक रूप से घेरे हुए है। डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर गर्भाशय एवं दोनों अंडाशय को बचाते हुए पूरे ट्यूमर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन टीम में ये रहे मौजूद
डॉ. अंजू रानी, डॉ. निधि सिंह, डॉ. सरिता, डॉ. शिखा, डॉ. शिवानी, डॉ. रितेश, डॉ. निर्मायंक और एनेस्थीसिया की डॉ. अरुणा भारती एवं डॉ. निधि के अलावा नर्सिंग अधिकारी ज्योति, दिव्या, मोनिका, वंदना व वीरभान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed