फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors remove 5 feet long sariya from patient's stomach

डॉक्टरों ने पेट में घुसी पांच फीट की सरिया सर्जरी से निकाली

Sun, 17 May 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 17 May 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
Doctors remove 5 feet long sariya from patient's stomach

केजीएमयू के डॉक्टर फिर एक मरीज के लिए देवदूत साबित हुए। उन्होंने तीन घंटे की सर्जरी के बाद मरीज के पेट में घुसी पांच फुट की सरिया निकाल कर मरीज को नया जीवन दे दिया। पेट के दाहिनी तरफ से घुसी सरिया बाईं जांघ को आरपार कर बाहर निकल गई थी।

विज्ञापन


इंदिरानगर के रामधनी 50 शनिवार सुबह करीब नौ बजे छत पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और सीढ़ी पर जाम एक  सरिया उनके दाहिने तरफ से पेट में घुसी और जांघ के आरपार निकल गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में परिवारीजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां सर्जरी टीम के डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि  तीन सूत की मोटी सरिया करीब पांच फीट की थी। जिसका दाहिना सिरा पेट में और बायां जांघ के आरपार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज की हालत देख तुरंत सर्जरी प्लान की गई। डॉ. सुरेश ने बताया कि  सबसे पहले जांच में देखा गया कि छोटी आंत डैमेज हो गई है। इसे देखते हुए सबसे पहले छोटी आंत को कम से कम नुकसान हो इसे प्राथमिकता दी गई।

खुद कभी न निकाले सरिया

Doctors remove 5 feet long sariya from patient's stomach

इसके बाद क्षत्रिग्रस्त कोशिकाओं को सुरक्षित करते हुए ऑपरेशन किया गया और तीन घंटे की सर्जरी के बाद सरिया को निकाल दिया गया। इसके बाद छोटी आंत को हुए नुकसान को ठीक किया गया ताकि मरीज को संक्रमण से बचाया जा सके।

वहीं डॉ. अरशद अहमद का कहना है कि अब मरीज की हालत पूरी तरह से ठीक है और वो तेजी से रिकवर कर रहा है। सर्जरी टीम में डॉ. संजीव कुमार और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम शामिल थी।

टीम के विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. विनोद जैन ने बताया कि अगर ऐसा कोई भी हादसा होता है तो सरिया खुद से नहीं निकालना चाहिए। पेट या शरीर के किसी भी हिस्से में सरिया या नुकली चीज घुसने पर सीधे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे। खुद से सरिया या अन्य नुकीले उपकरण निकालने पर चोट और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed