Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors of private institute protested

Lucknow News: निजी संस्थान के डॉक्टराें ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Doctors of private institute protested
सरोजनी नगर। बंथरा स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने बृहस्पतिवार को परिसर में हंगामा किया। वह बीते दिनों रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ तीमारदारों की ओर से की गई मारपीट सहित कई अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन



मंगलवार रात उन्नाव के सोहरामऊ स्थित अचली दरेहटा निवासी रविकांत की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने प्रसाद हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया था। वेंटिलेटर पर उसकी मौत हो गई। इससे रविकांत के परिजन भड़क गए। उन्होंने करीब 50-60 अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल में तोड़फोड़ करने संग डॉक्टरों से संग मारपीट की थी। डॉक्टरों का आरोप है कि उन पर चाकू से भी हमला किया गया था। इस दौरान इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर शुभम और डॉक्टर रॉबिन को तोड़फोड़ कर रहे लोगों ने पीटा। सूचना के बाद पहुंची बंथरा पुलिस ने परिजनों को शांत कराया था।
विज्ञापन



अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। इससे नाराज रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्रों ने प्रदर्शन किया। वह पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने, कैंपस में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड की तैनाती, प्रिंसिपल डॉक्टर शैलेश यादव और ऑन ड्यूटी एडमिनिस्ट्रेटर आरके यादव के इस्तीफे, आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक की तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे थे। फिलहाल काफी देर तक कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed