फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors left towel in woman's stomach during operation in hospital in bahraich.

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दी तौलिया, महीने भर दर्द से कराहती रही महिला

Sun, 08 Jul 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Updated Sun, 08 Jul 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
doctors left towel in woman's stomach during operation in hospital in bahraich.
पीड़ित महिला व जार में रखी तौलिया। - फोटो : amar ujala

बहराइच जिले के एक नर्सिंग होम के डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया भूल गए। डिलीवरी के बाद करीब एक माह तक महिला दर्द से कराहती रही। नर्सिंग होम के डॉक्टर उसे बदल-बदल कर दवाएं देते रहे। लेकिन फायदा नहीं हुआ। महिला ने दूसरी जगह इलाज करवाया। तब अल्ट्रासाउंड जांच में पेट में तौलिया पड़ी होने की पुष्टि हुई। महिला का दोबारा ऑपरेशन कर तौलिया बाहर निकाल दिया गया है। इस मामले में परिवारीजनों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के श्रीनगर कटुआ शिवपुरा गांव निवासी मीरा देवी (30) को माह भर पूर्व प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर पति वंशीराम पांडेय ने महिला को बलरामपुर में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही। इस पर वंशीराम पत्नी को लेकर बहराइच जिला महिला अस्पताल चला आया। अस्पताल में मिली दो महिलाओं ने उसे बहराइच शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर डिलीवरी करवाई।
विज्ञापन


ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया। नर्सिंग होम से सप्ताह भर बाद महिला को घर भेज दिया गया। लेकिन उसकी तबियत नहीं सुधरी। इस पर नर्सिंग होम के डॉक्टर ने लखनऊ स्थित शाखा में इलाज के लिए भेज दिया। वहां पर भी लाभ न होने पर वंशीराम ने पत्नी को बहराइच जिले की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा मिश्रा को दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

...और पेट में कपड़ा होने की पुष्टि हुई

doctors left towel in woman's stomach during operation in hospital in bahraich.

डॉ. सुषमा ने अल्ट्रासाउंड करवाया तो पेट में कपड़ा होने की पुष्टि हुई। डॉ. सुषमा ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरडी मिश्रा से संपर्क कर पुन: महिला का ऑपरेशन करवाया और महिला के पेट से तौलिया निकाल ली। डॉ. सुषमा ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा। अब महिला को कोई दिक्कत नहीं होगी।

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
वहीं, मामले पर सीएमओ डॉ. अरुण पांडेय ने कहा, पीड़ित की शिकायत पर जांच करवाएंगे। लेकिन मरीज के पास इलाज का कोई पर्चा नहीं है, ऐसे में दिक्कत आएगी। फिर भी हर संभव कोशिश होगी कि मरीज को न्याय मिले। लापरवाही बरतने वाले दंडित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed