फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors ignorance kills old sick man in lucknow

बुजुर्ग को तड़पता देखते रहे डॉक्टर, नहीं दिया इलाज

Sun, 13 Oct 2013 12:50 AM IST
मनीष सिंह/लखनऊ
मनीष सिंह/लखनऊ Updated Sun, 13 Oct 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
doctors ignorance kills old sick man in lucknow

डॉक्टरों की संवेदनहीनता और मरीजों के प्रति उनकी लापरवाही दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


केजीएमयू में शनिवार को गंभीर रूप से बीमार एक बुजुर्ग को भर्ती नहीं किया और उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

ट्रॉमा में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया तो गार्डों ने सबको धक्के मारकर बाहर कर दिया।

सीतापुर के हरिहर (52) को उनका बेटा हरिहर शनिवार को गंभीर हालत में लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। डॉक्टरों ने मरीज को देखने के बाद उसे ओपीडी में दिखाने की सलाह दी लेकिन वहां गए तो कोई डॉक्टर नहीं मिला।
विज्ञापन


सुनील ने पिता की हालत देखते डॉक्टरों से उनको भर्ती करने के लिए मिन्नतें की लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। सुनील फिर डॉक्टरों के पास पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मेडिसिन विभाग भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील दर्द से तड़पते पिता को मेडिसिन विभाग पहुंचा तो यहां भी कोई डॉक्टर नहीं मिला। कुछ देर बार एक डॉक्टर आए लेकिन उन्होंने इलाज से मना कर दिया।

विभाग में मरीज को लेकर घूमते देख एक डॉक्टर ने हरिहर की जांच की। उन्होंने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा ले जाने की सलाह दी।

सुनील अपने बुजुर्ग पिता को स्ट्रेचर पर लादकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज परिवारीजनों ने शव ट्रॉमा के गेट पर रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामा देख डॉक्टरों ने गार्डों को हंगामा कर रहे लोगों को बाहर करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed