फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors at Nova Hospital Accused of Holding Retired IAS Officer Hostage

Lucknow News: नोवा अस्पताल के डॉक्टरों पर सेवानिवृत्त आईएएस को बंधक बनाने का आरोप

Sun, 31 May 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 31 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Doctors at Nova Hospital Accused of Holding Retired IAS Officer Hostage
लखनऊ। सेवानिवृत्त आईएएस किशोर कुमार सिन्हा ने नोवा अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 28 मई को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित विनयखंड निवासी किशोर कुमार के अनुसार, वह दो अप्रैल को पत्रकारपुरम स्थित नोवा अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें अगले दिन छुट्टी मिलनी थी, पर डॉक्टरों ने डिस्चार्ज में देरी की। आरोप है कि उनके कमरे के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे वे सीढ़ियों से छिपकर अस्पताल से बाहर निकले। यह देख सुरक्षाकर्मी और दो डॉक्टरों ने उन्हें घसीटते हुए दोबारा अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने खुद को छुड़ाकर यूपी 112 पर कॉल की और घर चले गए। बाद में परिवार के साथ गोमतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की विवेचना दरोगा प्रेम कुमार को दी गई है। जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मरीज 24 घंटे भी अस्पताल में भर्ती नहीं रहे थे। रिटायर्ड आईएएस को बंधक बनाने का आरोप बेबुनियाद है। -नोवा हॉस्पिटल प्रबंधन

रिटायर्ड आईएएस के जरिये कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के जरिये पत्र भेजा जाता है तो मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी। -डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed