{"_id":"5dc62b7c8ebc3e5b5d7488c8","slug":"doctors-and-paramedical-staff-leave-canceled-over-ayodhya-verdict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसले को लेकर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, सरकारी अस्पताल अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसले को लेकर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, सरकारी अस्पताल अलर्ट पर
Sat, 09 Nov 2019 08:29 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Nov 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
ayodhya dispute
- फोटो : Social Media
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के प्रस्तावित फैसले को देखते हुए सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने अस्पताल प्रभारियों को इमरजेंसी में जीवनरक्षक दवाएं व बेड रिजर्व करने के आदेश जारी किए। यह 30 नवंबर तक लागू रहेगा।
राजधानी के बलरामपुर, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु अस्पताल को अलर्ट किया गया है। वहीं, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी में दवाओं के साथ एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जांच की 24 घंटे व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। अति विषम परिस्थिति में डॉक्टर के अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।

योगी बोले, फैसला किसी की हार या जीत से जुड़ा नहीं, शांति रखें
शांतिपूर्ण और सद्भाव का वातावरण बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। फैसले किसी की हार या जीत से जुड़ा नहीं है। शांति बनाए रखें।- योगी आदित्यनाथ, सीएम यूपी
हर पक्ष के पास पुनर्विचार याचिका देने का रहेगा मौका
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हर पक्ष के पास पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) डालने का मौका रहेगा। कोई भी पक्षकार फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकता है जिस पर बेंच सुनवाई कर सकती है। हालांकि कोर्ट को यह तय करना होगा कि वह पुनर्विचार याचिका को कोर्ट में सुने या फिर चैंबर में सुने।