फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor-staff leave days fixed, if found missing, crackdown will be tightened

Lucknow News: डॉक्टर-स्टाफ के छुट्टी के दिन तय, गायब मिले तो कसेगी नकेल

Sat, 01 Feb 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Doctor-staff leave days fixed, if found missing, crackdown will be tightened
लखनऊ। पीएचसी में तैनात होने वाले डॉक्टर व स्टाफ के छुट्टी के दिन तय कर दिए गए हैं। अवकाश तय न होने से डॉक्टर अक्सर पीएचसी से नदारद रहते थे। अब डॉक्टर व स्टाफ ड्यूटी पर नहीं मिला तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




राजधानी में 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। यहां हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का संचालन होता है। डॉक्टर व स्टाफ के अवकाश तय नहीं थे, जिससे वे आए दिन केंद्रों से गायब रहते थे। नोटिस देने पर वह साप्ताहिक अवकाश बताकर बच जाते थे। इसे देखते हुए पीएचसी में तैनात डॉक्टर का अवकाश शनिवार को तय किया गया है। शुक्रवार को स्टाफ की छुट्टी रहेगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पीएचसी में अब कोई डॉक्टर या स्टाफ गैरहाजिर मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को अवकाश पहले से तय



राजधानी में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है। रविवार को सभी केंद्र खुले रहते हैं। सोमवार को केंद्र पर तैनात डॉक्टर व स्टाफ का अवकाश रहता है। सीएचसी में रविवार को ओपीडी का संचालन नहीं होता है। इमरजेंसी सेवाएं संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed