{"_id":"60e53c2a8ebc3e9e7f6f92b7","slug":"doctor-sharda-suman-will-get-treatment-with-the-help-of-chief-minister-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गर्भावस्था के दौरान भी कोरोना पीड़ितों की मदद करती रही डॉक्टर, फेफड़े हुए खराब, प्रत्यारोपण के लिए डेढ़ करोड़ देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गर्भावस्था के दौरान भी कोरोना पीड़ितों की मदद करती रही डॉक्टर, फेफड़े हुए खराब, प्रत्यारोपण के लिए डेढ़ करोड़ देगी सरकार
Wed, 07 Jul 2021 05:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:03 PM IST
सार
संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में वर्ष 2018 में डॉ. शारदा सुमन ने जूनियर रेजिडेंट के पद पर ज्वॉइन किया था। इस समय वह संस्थान में डीएनबी कोर्स कर रही हैं। वह लोहिया संस्थान में बतौर रेजिडेंट तैनात हैं। गर्भावस्था के दौरान भी डॉ. शारदा ड्यूटी कर रही थीं। ड्यूटी के दौरान ही वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।
विज्ञापन
डॉ. शारदा सुमन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की महिला डॉक्टर के फेफड़ा प्रत्यारोपण का खर्च अब प्रदेश सरकार उठाएगी। महिला डॉक्टर शारदा सुमन का फेफड़ा प्रत्यारोपण होना है। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आना है। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके बाद डॉक्टर के परिजनों तथा लोहिया संस्थान प्रशासन दोनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में वर्ष 2018 में डॉ. शारदा सुमन ने जूनियर रेजिडेंट के पद पर ज्वॉइन किया था। इस समय वह संस्थान में डीएनबी कोर्स कर रही हैं। मई 2019 में डॉ. अजय से उनका विवाह हुआ था। दोनों लोहिया संस्थान में बतौर रेजिडेंट तैनात हैं। गर्भावस्था के दौरान भी डॉ. शारदा ड्यूटी कर रही थीं। ड्यूटी के दौरान ही वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।
विज्ञापन
संक्रमण का असर उनके फेफड़े पर भी पड़ा था। पिछले 45 दिनों से लोहिया संस्थान में इकमो मशीन के सहारे उनको सांसे दी जा रही हैं। अब चेन्नई के अस्पताल में उनका फेफड़ा प्रत्यारोपित किया जाएगा। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने लोहिया संस्थान प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन