फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor billed 2 lakh for diabetes medicine, showed treatment for stomach ache for 1 lakh

Lucknow News: डॉक्टर ने शुगर की दवा पर बनाया 2 लाख का बिल, पेट दर्द का इलाज दिखाया 1 लाख

Wed, 01 Oct 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Doctor billed 2 lakh for diabetes medicine, showed treatment for stomach ache for 1 lakh
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड एक बाबू के इलाज में निजी प्रैक्टिनर्स और अस्पताल की मिलीभगत से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी शुगर से पीड़ित हैं। इलाज के नाम पर एक प्राइवेट डॉक्टर उन्हें रोजाना 396 रुपये की दवा की खुराक दे रहा था। कर्मचारी ने 10 माह का बिल बनाकर एक लाख 96 हजार रुपये की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का दावा किया। शुगर जैसी आम बीमारी में इतनी महंगी दवा देखकर अफसरों ने जांच शुरू की। फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर नेशनल मेडिकल काउंसिल को डॉक्टर की प्रैक्टिस बैन करने की संस्तुति भेजी गई है।

इसी तरह दूसरा मामला एक निजी अस्पताल का सामने आया है। रिटायर्ड कर्मचारी पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल ने एक लाख दो हजार रुपये का बिल थमा दिया। दोनों मामलों की जांच एडी ऑफिस से कराई गई है और रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी गई। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है और पूरी रिपोर्ट जल्द ही आला अफसरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed