{"_id":"699f62044905385b670fb132","slug":"doctor-and-young-woman-injured-after-being-hit-by-manjha-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1623195-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मांझे की चपेट में आने से डाॅक्टर और युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मांझे की चपेट में आने से डाॅक्टर और युवती घायल
विज्ञापन
खतरनाक मांझे से घायल युवती और डाॅक्टर।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। खतरनाक मांझे पर रोक के बावजूद भी कुछ लोग इसका इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे। बुधवार को मांझे की चपेट में आने से एक डाॅक्टर और एक युवती घायल हो गई। दोनों ही घटनाओं के बारे में स्थानीय पुलिस ने कहा कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
जौनपुर के सुजानगंज निवासी दीपक गुप्ता केजीएमयू में डाॅक्टर हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी सरोजनीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी है। वह किराये का कमरा लेकर डालीगंज के जवाहर नगर इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह बाइक से हेलमेट लगाकर ड्यूटी जा रहे थे। चौक के विक्टोरिया स्ट्रीट फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी उनके चेहरे पर आकर मांझा फंस गया। वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही मांझे से उनकी नाक के ऊपरी हिस्से और आंख के पास घाव हो गया। बाइक भी अनियंत्रित हो गई। किसी तरह वह गिरने से बचे और बाइक किनारे रोकी। इस बीच राहगीर भी मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने दीपक को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया है।
दूसरी घटना में हुसैनगंज में डीएवी कॉलेज के पास बने ओवरब्रिज पर मांझे से स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। युवती के हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार को दोपहर के समय युवती ओवरब्रिज से गुजर रही थी तभी मांझा उसके हाथ में फंस गया, जिससे हाथ पर गहरा जख्म हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और प्राथमिक इलाज कराया।

खतरनाक मांझे से घायल युवती और डाॅक्टर। - फोटो : संवाद