फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor ajit kumar answered the questions of patients

क्रीम से बनाएं दूरी और साफ पानी से धोते रहें मुंह, बनी रहेगी चेहरे की चमक

Sat, 06 Jun 2020 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
doctor ajit kumar answered the questions of patients
प्रतीकात्मक तस्वीर
सफेद दाग संक्रामक अथवा छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसलिए सफेद दाग वालों से किसी तरह की दूरी बनाने की जरूरत नहीं है। यह कहना है आईएमए के वरिष्ठ सदस्य और पीजीआई के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कुमार का। वह शुक्रवार को अमर उजाला हेल्पलाइन में लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। ऐसे प्रमुख सवाल जिसे ज्यादातर लोगों ने पूछा।
विज्ञापन


सवाल-  मेरे पड़ोस में एक व्यक्ति को सफेद दाग है। क्या उनके साथ रहने से किसी तरह की दिक्कत हो सकती है? - शिव शंकर अलीगंज, पंकज सिंह हरौनी
विज्ञापन

जवाब- सफेद दाग से पीड़ित व्यक्ति से किसी दूसरे व्यक्ति को समस्या नहीं होती है। सफेद दाग शरीर में बनने वाली एक कोशिका की वजह से होता है। यह कोशिका रंग परिवर्तन करती है। इस कोशिका की वजह से ही काले और गोरे रंग की त्वचा होती है। इसलिए सफेद दाग वालों से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है और ना ही इससे घबराने की जरूरत है। यह संक्रामक अथवा छुआछूत की बीमारी नहीं है। दवा के जरिए करीब 70 फीसदी लोगों में सफेद दाग गायब हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- मुझे कुछ दिन से मुंहासे ज्यादा निकल रहे हैं। क्रीम से कोई फायदा नहीं हो रहा। - शालू गोमती नगर, शिवम इंदिरा नगर
जवाब-  मुंहासे शरीर में हार्मोन के बदलाव की वजह से होता है। इस पर किसी तरह की क्रीम लगाने की जरूरत नहीं होती है। क्रीम से दाग-धब्बे बढ़ जाने की आशंका रहती है। चेहरे को साफ और सूखा रखें। बाहर से लौटें तो साफ  पानी से मुंह धोएं और साफ तौलिया से चेहरा साफ  करें। स्टेरॉयड वाली क्रीम का प्रयोग करने से बचें। चर्म रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही क्रीम का इस्तेमाल करें।

हर साल दाद हो जाते हैं

doctor ajit kumar answered the questions of patients
डॉ अजीत कुमार - फोटो : amar ujala
सवाल- मेरे चेहरे पर झाइयां हैं। क्या करें? - पार्वती इंदिरा नगर, शिवानी खन्ना हसनगंज
जवाब- प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होता है। इसकी वजह से चेहरे पर झाइयां पड़ती हैं। यह धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। इसके लिए क्रीम की जरूरत नहीं होती। ज्यादा कास्मेटिक प्रयोग करने से स्किन की नेचुरल सेल डेड हो जाती हैं। जो उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियों के रूप में सामने आने लगती हैं। कोई भी कॉस्मेटिक पदार्थ प्रयोग करें तो 3 से 4 घंटे बाद चेहरा साफ  पानी से धो लेना जरूरी है।

सवाल-  हर साल दाद हो जााते है। ऐसे में क्या करें? - राजेंद्र चिनहट, प्रेम प्रकाश पांडेगंज
जवाब- फंगस की वजह से दाद होता है। साफ सफाई रखें, पसीना हो तो उसे सुखाने का भी ध्यान रखें, गीले कपड़े ना पहनें। गीले कपड़े रहने से दाद होने की आशंका ज्यादा रहती है। यदि बार-बार दाद हो रही है तो चर्म रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर दवाएं लें।

सवाल- मेरे बाल बहुत झड़ते हैं। क्या इसके लिए दवा लेना जरूरी है? - सुषमा गोमती नगर, शांति आशियाना
जवाब-  हर व्यक्ति के कुछ बाल 5 साल में झड़ते हैं और उनके स्थान पर नए निकलते हैं। औसतन 50 से 100 बाल प्रतिदिन गिरते रहते हैं। एक तरह से यह साइकिल बनी रहती है। महिलाओं में ज्यादा इसलिए दिखते हैं कि उनके बाल लंबे होते हैं। बाल का झड़ना कोई बीमारी नहीं है यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। इतना जरूर है कि जिनकी लंबे समय तक दवाएं चलती हैं उनमें साइड इफेक्ट के रूप में भी बाल टूट सकते हैं। ऐसे में शैंपू और क्रीम के चक्कर में पड़ने के बजाय सफाई का ध्यान रखें। खानपान में प्रोटीन का ख्याल रहे। इसके बाद भी बालों का झड़ना जारी रहे तो विशेषज्ञ से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed