{"_id":"5d0ca9a58ebc3e4d1b765da7","slug":"do-photography-and-take-action-if-anyone-found-doing-open-defecation-says-dm-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुले में कोई शौच करता मिले तो न सिर्फ उसकी फोटोग्राफी कराएं, बल्कि कार्रवाई भी करें : डीएम अमेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में कोई शौच करता मिले तो न सिर्फ उसकी फोटोग्राफी कराएं, बल्कि कार्रवाई भी करें : डीएम अमेठी
Fri, 21 Jun 2019 03:32 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 21 Jun 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
डीएम अमेठी
- फोटो : amar ujala
खुले में शौच को जिलाधिकारी डॉ. राम मनोरथ मिश्र ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कठौरा गांव में चौपाल लगाकर खुले में शौच करने वालों को सख्त चेतावनी दी। वहीं एसओ से कहा कि अगर ऐेसे लोगों की आदतों में सुधार नहीं होता तो मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजिए। मेरी तरफ से पूरी छूट है लाठियों से पीटकर इन्हें बंद करिए।
डीएम ने चौपाल में गांव के ग्रामीणों से प्रसाधन के संबंध में जानकारी ली। कहा कि जिनका प्रसाधन बन गया है, वे उसका उपयोग करें और जिनका बनना अभी बाकी है, वे अपना नाम सूची में दर्ज करा दें। ताकि उन्हें जल्द ही प्रसाधन का लाभ मिल सके। गांव के लोग किसी भी दशा में यदि सड़क पर नित्यक्रिया करते हुए पकड़े गए तो थानाध्यक्ष कमरौली न सिर्फ उनकी फोटोग्राफी कराएंगे, बल्कि उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी करेंगे।

Trending Videos
अभिलेखों में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक इंडिया मार्का हैंडपंप की जानकारी नहीं मिलने से नाराज डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी मंजीत को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक सप्ताह के भीतर सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रधानमंत्री आवास, निशक्त, विधवा, वृद्धा पेंशन, नियमित टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी हासिल की। कृषि विज्ञान केंद्र के लिए जाने वाले रास्ते को खातेदार की जमीन के बदले ग्राम पंचायत से जमीन देने के लिए उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना महत्मा सिंह को निर्देशित किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन