{"_id":"690280ba8c964cb929048185","slug":"do-not-apply-cream-to-skin-diseases-without-consultation-lucknow-news-c-13-lko1070-1447140-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्वचा की बीमारियों पर बिना परामर्श न लगाएं क्रीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्वचा की बीमारियों पर बिना परामर्श न लगाएं क्रीम
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में त्चवा रोग विभाग की प्रमुख डॉ. स्वास्तिका सुवीर्य के मुताबिक त्वचा संबंधी रोग होने पर बिना डॉक्टर से परामर्श लिए क्रीम लगाना खतरनाक हो सकता है। विश्व सोरायसिस दिवस पर बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हुए जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. स्वास्तिका ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाजार में मिलने वाली काफी क्रीमों में स्टेरॉयड होता है। इस कारण ये तुरंत फायदा करती नजर आती हैं, लेकिन लंबे समय में स्थायी दाग व कई बार गंभीर घाव की समस्या भी देती है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
मौके पर लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह, डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह और कार्यकारी सचिव डॉ. सुब्रत चंद्रा थे। त्वचा रोग विभाग की डॉ.सौम्या अग्रवाल ने स्वागत किया।