मां के गढ़ में हुई राहुल की फजीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में डीएमयू का शुभारंभ करने पहुंचे राहुल गांधी के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए गए, जिससे काफी फजीहत हुई।
सूत्रों ने बताया कि सलोन में हुई राहुल गांधी की जनसभा में चार युवकों ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। वे बल्ली पर चढ़ गए थे। हालांकि आम जनता ने उन युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
अफरा-तफरी न हो, इसलिए पुलिस ने उन युवकों को पकड़ा और जनसभा से बाहर लाकर छोड़ दिया। सूत्रों की मानें तो युवक खुद को उत्तर प्रदेश युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्य बता रहे थे।
बताते चलें कि 18 जुलाई से चारबाग स्टेशन के यार्ड में धूल खा रही प्रतापगढ़ डीएमयू का संचालन आज से शुरू हो गया।
इसी के साथ सुल्तानपुर जाने वाली मेमू भी दौड़ पड़ी। इस दौरान राहुल के साथ पीएल पूनिया, मल्लिकार्जुन खडगे और प्रतापगढ़ की सांसद रत्ना सिंह भी मौजूद रहे।
हाईस्पीड नॉन सबरबन सेवा के रूप में डीएमयू ट्रेन 74201/74202 लखनऊ से प्रतापगढ़ के बीच चलेगी। इसमें 8 बोगियां होंगी, जिनमें लगभग 1200 लोग यात्रा कर सकेंगे।
यह गाड़ी प्रतापगढ़ से सुबह 05:00 बजे चलकर लखनऊ 10: 45 बजे पहुंचेगी और वापसी में लखनऊ से 16:25 बजे चलकर रात 21:15 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी।
पढ़ें- लखनऊ से और आसान होगा दिल्ली का सफर
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि डीएमयू के संचालन से यात्री कम किराये में आरामदायक सफर कर सकेंगे।
लखनऊ से प्रतापगढ़ तक का बस का किराया लगभग 145 रुपये है, जबकि डीएमयू का किराया मात्र 35 रुपये होगा। इस ट्रेन में शौचालय की सुविधा भी होगी।
इसके अलावा मेमू ट्रेन 64281/64282 निहालगढ़, मुसाफिरखाना स्टेशनों से होते हुए सुल्तानपुर तक जाएगी।
पढ़ें- पढ़िए, वॉल्वो के किराए में कितने की हुई कमी
कुल 12 बोगियों वाली इस गाड़ी में लगभग 2400 यात्री सफर कर सकेंगे। यह गाड़ी लगभग चार घंटे में 140 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
अभी तक यह दूरी सामान्य पैसेंजर ट्रेनों से लगभग 04:40 घंटे में तय की जा रही है। इस गाड़ी को सुल्तानपुर से सुबह 05:55 बजे रवाना किया जाएगा। ट्रेन लखनऊ 09:35 पर पहुंचेगी।
वापसी में यह गाड़ी लखनऊ से शाम 16:45 बजे चलेगी और सुल्तानपुर रात 21:15 बजे पहुंचेगी। मेमू का लखनऊ से सुल्तानपुर का किराया 30 रुपये होगा, जबकि बस का किराया 120 रुपये है।
और खबरों के लिए यहां आएं...