फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DMs of 10 districts were changed in UP, the government transferred 23 IAS officers

UP IAS Transfer 2025: यूपी में बदले गए 10 जिलों के डीएम, 23 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ; यहां देखें लिस्ट

Tue, 29 Jul 2025 12:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:26 AM IST
सार

यूपी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके चलते गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद समेत 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं।

विज्ञापन
DMs of 10 districts were changed in UP, the government transferred 23 IAS officers
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार ने सोमवार की देर रात गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की।

विज्ञापन

गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। कृष्णा करुणेश जिलाधिकारी गोरखपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, दीपक मीणा जिलाधिकारी गाजियाबाद से जिलाधिकारी गोरखपुर, रवींद्र कुमार मंदर डीएम प्रयागराज से डीएम गाजियाबाद, मनीष कुमार वर्मा डीएम गौतमबुद्धनगर से डीएम प्रयागराज, मेधा रूपम जिलाधिकारी कासगंज से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणय सिंह अपर आयुक्त (प्रशासन) गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड को डीएम कासगंज, आलोक सिंह जिलाधिकारी कानपुर देहात को विशेष सचिव राज्य संपति और राज्य संपत्ति अधिकारी, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी कानपुर देहात, अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी ललितपुर से जिलाधिकारी बहराइच, अमनदीप डुली विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से जिलाधिकारी ललितपुर, पवन कुमार गंगवार विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग तथा राज्य संपत्ति अधिकारी को जिलाधिकारी मिर्जापुर, प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी मिर्जापुर को जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है।


 
विज्ञापन

इसके अलावा जय नाथ यादव संयुक्त निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण निदेशालय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, प्रणता ऐश्वर्या विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और मिनिष्ती एस को सचिव वित्त से गन्ना आयुक्त बनाया गया है।

प्रमोद कुमार उपाध्याय गन्ना आयुक्त को सचिव समाज कल्याण विभाग, डॉ. सारिका मोहन सचिव बेसिक शिक्षा को सचिव वित्त, अमृत त्रिपाठी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी को सचिव उच्च शिक्षा विभाग, बिमल कुमार दुबे मंडलायुक्त झांसी को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश के 29 जिलों में आज भारी बरसात की चेतावनी, लखनऊ सहित इन जिलों के लिए अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed