फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dm lucknow orders closure of school

शीतलहर के चलते बच्चों की कल से छुट्टी, जानें कब से खुलेंगे स्कूल

Fri, 30 Dec 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Dec 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
dm lucknow orders closure of school
डेमो - फोटो : demo pic

लखनऊ में शीतलहर के देखते हुए डीएम सत्येंद्र सिंह ने आठवीं तक के स्कूल 4 जनवरी तक बंद रखने के आदेश द‌िए हैं। ठंड को देखते हुए 31 दिसंबर से सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय और सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि इस वर्ष का अंतिम बृहस्पतिवार सबसे ठंडा दिन रहा। हांड़कंपा देने वाली ठंडक के चलते दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। नैनीताल, श्रीनगर जैसे पहाड़ी इलाकों में दिन की ठंड को टक्कर देते मौसम के चलते साल 2016 में दिसंबर महीने का सबसे ठंडा दिन भी बृहस्पतिवार बना।
विज्ञापन


अधिकतम पारा 48 घंटों में 23 डिग्री से लुढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। ये सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। कामचलाऊ धूप में दोपहर दो बजे के बाद कुछ तेजी दिखी, लेकिन लोगों को गलन से राहत न मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बर्फीले झोंको के चलते सिर से पैर तक गर्म कपड़ों से ढके लोग शाम से पहले घरों में दुबकने पर मजबूर हुए।


 

चिल्लै के जाड़े की दस्तक

dm lucknow orders closure of school
बर्फीली हवा से ठिठुरते शहरी - फोटो : amar ujala

शाम को गलन केचलते सड़कोें पर अलाव के किनारे जमघट दिखे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पहाड़ों पर अचानक बर्फबारी हुई है।

ड्राई वेस्टर्न विंड के चलते पारे में उतार-चढ़ाव हो रहा है। गलन बढ़ी है। 
अगले एक हफ्ते में पारा और गिरेगा। कोहरा बढ़ेगा और ठंड के तेवर तीखे होंगे। ठिठुराती ठंड बढ़ने पर कहा जाता है कि चिल्लै के जाड़े ने दस्तक दे दी है।

कहावत के अनुसार ‘धनु के 15 मकर 25, चिल्लै का जाड़ा दिन चालीस’ के हिसाब से सूर्य 15-16 दिसंबर को धनु राशि में गया है। शेष 15 दिनों की शुरुआत होने वाली है। मध्य जनवरी में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा और फिर 25 दिनों का जाड़ा भी शुरू होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed