फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dm inaugrates amar ujala awarness campaign jago Lucknow Jago aginst coronavirus

कोरोना से जंग के लिए ‘जागो लखनऊ जागो’ का शंखनाद, डीएम ने कलेक्ट्रेट से किया अमर उजाला के जागरूकता अभियान का आगाज

Wed, 02 Sep 2020 12:08 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 02 Sep 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
dm inaugrates amar ujala awarness campaign jago Lucknow Jago aginst coronavirus
अमर उजाला के अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

अपने सामाजिक सरोकारों की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए अमर उजाला ने मंगलवार से ‘कोरोना के खिलाफ जंग के लिए जागो लखनऊ जागो’ अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में किया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर अंशुमालि शर्मा को राजकीय बाल गृह व महिला शरणालय में रहने वाले बच्चों के लिए सैनिटाइजर, मास्क व सेनेटरी नैपकिन सौंपे गए।

विज्ञापन


साथ ही कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए मास्क, सैनिटाइजर व फेसशील्ड दी गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन एपी सिंह और अभियान में सहयोगी व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अभियान के तहत जागरूकता का प्रचार शहर के विभिन्न बाजारों से किया जाएगा। इस दौरान मास्क व सैनिटाइजर व संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सामान का वितरण कर लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा- पहल सराहनीय, मास्क व दो गज की दूरी है जरूरी
अभियान की शुरुआत करने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश ने अमर उजाला की सामाजिक सहभागिता की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह वर्तमान की बहुत बड़ी जरूरत है। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को जन सहभागिता के माध्यम से ही रोकना संभव है। सिर्फ प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे प्रयास काफी नहीं हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और अनावश्यक घरों से बाहर न निकल कर ही कोरोना को जड़ से मिटाने में सफलता मिलेगी। इसके लिए शहर के सभी लोगों को एकजुटता के साथ ‘जागो लखनऊ जागो’ का संकल्प लेकर खुद के साथ दूसरों को भी कोविड प्रोटोकाल के पालन को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क न लगाने वाले दूसरों के लिए भी खतरा
जिलाधिकारी ने इस बात पर चिंता जताई कि लगातार प्रयास के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले में लखनऊ देश के सबसे पांच खराब हालात वाले शहरों में से एक है। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वाले खुद के साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा बनते हैं। उन्होंने कहा कि अनलाक 4 की छूट का अनुचिता फायदा न उठाएं। जरूरी होने पर ही घरों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निकले। उन्होंने अमर उजाला से भी इसका डिजीटली प्रचार करने का आग्रह किया। 

अभियान में अभी तक इनका सहयोग
लखनऊ व्यापार मंडल, इनरव्हील क्लब लखनऊ प्रेरणा, बीइंग ए विमेन फाउंडेशन, सर्वेभ्यु फाउंडेशन, सेवा इंटरनेशनल, साईं धाम मंदिर फाउंडेशन ट्रस्ट, सारथी व क्वींस ग्रुप, साईं सेवा, कोरोना फाइटर्स क्लब, सीए एसोसिएशन लखनऊ, सामरा हॉस्पिटल एंड होलेक्स लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, राधा स्वामी सत्संग व्यास और लक्षिका ग्रुप।

संस्थाओं की ओर ये प्रतिनिधि रहे मौजूद  
व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता रुचि मिश्रा, प्रिया जालान, सलोनी केसरवानी, उषा अग्रवाल, नीलम वैश्य सिंह, मेघना माथुर, रितु चौधरी, अमित शर्मा, संजीव, असद, सीए राहुल वर्मा, सीए प्रदीप गोयल, चारु मिश्रा, मोनिका सिंह और माधव शर्मा। इसके अलावा कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री निशिल किशोर श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी विनय चौहान भी मौजूद रहे।

आज भूतनाथ बाजार में चलेगा अभियान
‘जागो लखनऊ जागो’ का संदेश लेकर टीम बुधवार को भूतनाथ बाजार में पहुंचेगी। इस दौरान मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जाएगी। 


लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों को बांटेगा दवा
मौके पर मौजूद लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि व्यापारी वर्ग को बांटने के लिए चार लाख आइवरमैक्टीन दवा जिला प्रशासन से खरीदी गई है। उन्होंने दवा वितरण की औपचारिक शुरुआत डीएम अभिषेक प्रकाश से करने का निवेदन किया। पांडेयगंज व्यापार मंडल के व्यापारियों के लिए अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल को दवाएं सौंपी गईं। अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि हर दिन एक बाजार में दवा का वितरण किया जाएगा। 

जिला प्रशासन की हेल्पलाइन
हेलो डॉक्टर सेवा : 0522 3515700 
कोविड कमांड कंट्रोल रूम : 0522 4523000 
इस नंबर पर भी मिलेगी मदद : 05222610145

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed