{"_id":"6b49bdf15a671a13573457f8b0cdb16f","slug":"dm-and-sp-suspended-because-of-electoral-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हिंसा पर डीएम व एसपी हुए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी हिंसा पर डीएम व एसपी हुए सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर कड़ा फैसला करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने प्रतापगढ़ के डीएम अमृत सिंह व एसपी सुनील सक्सेना को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
डीएम व एसपी के अलावा आब्जर्वर की रिपोर्ट पर कुंडा के एसडीएम व सीओ को भी सस्पेंड किया गया है।
आयोग ने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी पत्र सरकार को भेज दिया है।
चौथे चरण के चुनाव के पहले ही इन अधिकारियों को चुनाव आयोग ने चेतावनी दी थी कि यहां गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन फिर भी डीएम व एसपी के स्तर पर इंतजाम में शिथिलता बरती गई। इसलिए कड़ा फैसला किया गया।
विज्ञापन