फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM and CMO accountable if patients find oxygen outside hospital: Yogi

सीएम योगी सख्त: बोले- अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन लगाए मरीज मिले तो डीएम व सीएमओ जवाबदेह

Wed, 28 Apr 2021 08:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Apr 2021 08:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले में सरकारी या निजी अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन लगाए मरीज मिले तो डीएम और सीएमओ जवाबदेह होंगे।

विज्ञापन
DM and CMO accountable if patients find oxygen outside hospital: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि प्रदेश के किसी भी जिले में सरकारी या निजी अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन लगाए मरीज मिले तो डीएम और सीएमओ जवाबदेह होंगे। किसी भी गंभीर मरीज को बेड मिलने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय इस पर लगातार नजर रखेगा।

विज्ञापन


राजधानी समेत कई जिलों में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती न किए जाने की मिल रही सूचनाओं को सीएम ने काफी गंभीरता से लिया है। सोमवार को टीम-11 की बैठक में उन्होंने सभी जिलों में सेक्टर प्रणाली लागू कर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट अस्पतालों पर नजर रखेंगे। अगर कहीं मरीजों को भर्ती कराने में दिक्कत आ रही है तो बेड दिलाने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा जरूरत ऑक्सीजन की हो, वेंटिलेटर की हो अथवा जीवनरक्षक दवाओं की, तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बेड आवंटन और डिस्चार्ज पॉलिसी प्रभावी ढंग से लागू कराया। उन्होंने चेताया कि किसी भी जिले में शासनादेशों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित डीएम और सीएमओ पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed