{"_id":"586df32d4f1c1b4436158afa","slug":"djp-javeed-ahmed-is-sp-agent-says-keshv-maurya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डीजीपी सहित कई अफसर सपा के एजेंट, तुरंत हटाएं : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डीजीपी सहित कई अफसर सपा के एजेंट, तुरंत हटाएं : भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी जावीद अहमद
- फोटो : amar ujala bureau
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव कार्यक्रमों के एलान का स्वागत करने के साथ ही डीजीपी जावीद अहमद सहित चुनाव को प्रभावित करने की आशंका वाले सभी अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की है।
मौर्य पांच व छह जनवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने गए हैं। वहां से उन्होंने फोन पर कहा कि भाजपा चुनाव कार्यक्रमों का स्वागत करती है, लेकिन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को उन सभी अधिकारियों को तत्काल हटाना चाहिए जिन्हें सपा सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए तैनात किया है।
प्रदेश में बड़ी संख्या में अधिकारी सपा के एजेंट के रूप में काम रहे हैं। इनमें थानेदार, तहसीलदार, डीएम, एसपी, एसएसपी, डीआईजी, आईजी व डीजीपी तक शामिल हैं।

Trending Videos
प्रत्याशी चयन का काम पूरा, बोर्ड का फैसला बाकी
केशव मौर्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौर्य ने कहा, निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग को पूरे प्रदेश को अति संवेदनशील घोषित करना चाहिए और शत-प्रतिशत बूथों के चुनाव केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में कराने चाहिए।
मौर्य ने कहा, भाजपा के पक्ष में हवा आंधी बन चुकी है। पार्टी जनता के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की रणनीति के आधार पर 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन से जुड़ा होमवर्क पूरा हो गया है। पार्टी के संसदीय बोर्ड का समय मिलते ही प्रत्याशियों से जुड़ी पूरी जानकारी बोर्ड के सामने रख दी जाएगी। प्रत्याशियों पर अंतिम फैसला बोर्ड ही करता है। बोर्ड की मंजूरी मिलते ही प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा।