फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diwali celebrations in Lucknow Along with the worship of Ganesh Lakshmi Bahikhata and Basna

Diwali 2023: लखनऊ में दीपावली की धूम... जगमगाया आकाश; गणेश लक्ष्मी के साथ ही बहीखाता और बसना का पूजन

Sun, 12 Nov 2023 10:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Nov 2023 10:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली की धूम देखी गई। पहले पूजा हुई और उसके बाद लोगों ने आतिशबाजी की। इस दौरान आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इसके साथ ही गणेश लक्ष्मी के पूजन के साथ ही बहीखाता- बसना का पूजन किया गया। 

विज्ञापन
Diwali celebrations in Lucknow Along with the worship of Ganesh Lakshmi Bahikhata and Basna
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। शाम के स्थिर वृष लग्न से ही घरों-दुकानों-प्रतिष्ठानों में पूजन शुरू हो गया। गणेश लक्ष्मी का पूजन करने के साथ ही बहीखाता व बसना का पूजन किया गया। 
विज्ञापन


पूजन खत्म होते ही छूटे पटाखे यूं तो बच्चे सुबह से ही पटाखे छुड़ा रहे थे, लेकिन शाम को पूजा खत्म होने के बाद तो धूम-धड़ाके की आवाजें तेज हो गईं, साथ ही आतिशबाजी की रोशनी से आकाश जगमगा उठा।
विज्ञापन


बही खाता व बसना का पूजन
कप्यूटर और सीए के दौर में भी बहीखाते की पूजा और बसना पूजन की परंपरा को निभाया जा रहा है। प्रतिष्ठानों में गणेश लक्ष्मी की पूजा के बाद खजाने में बसना को बदला गया, जबकि बही खाते की लाल किताब का पूजन किया गया। कारोबारी रामकुमार वर्मा कहते हैं कि इसका अब इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन पूजन तो पूजन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर के कारण ट्रेडिंग कारोबार प्रभावित
लखनऊ में जैसे ही सवा छह बजे शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू हुई, वैसे ही सर्वर दिक्कत करने लगा। 700 से 800 करोड़ की खरीदारी, ट्रेडिंग व निवेश की उम्मीद थी, लेकिन 450 से 500 करोड़ के बीच ही कारोबार सिमट कर रह गया। हालांकि निवेश के लिहाज से लोगों मुहूर्त का फायदा उठाया और जिसकी जितनी जेब रही, उतना निवेश किय़ा। बैंकिंग व आटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा पैसा लगाया गया है। 
 

छाई धुंध दे रही बढ़ते एक्यूआई का संकेत
शाम से ही आसमान में धुंध सी नजर आने लगी। हालांकि प्रशासन ने पटाखों के बजाने की अनुमति 10 बजे तक ही दी है, फिर भी प्रदूषण से भरी होगी दीपावली की रात, इससे इन्कार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed