फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   divorce threat by husband in lucknow for not entertaining his friends

पति ने दोस्तों का दिल न बहलाने पर दी तलाक की धमकी

Sat, 06 May 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 May 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
divorce threat by husband in lucknow for not entertaining his friends
डेमो - फोटो : demo pic
मड़ियांव थाने में एक महिला ने अपने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करने वाले पति ने दोस्तों का दिल न बहलाने पर तलाक की धमकी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कृष्णलोकनगर फैजुल्लागंज निवासी अतिया फातिमा ने बाराबंकी के देवां कस्बे के निवासी अपने पति शानू, ससुर शकील बिल्डर, जेठ साहिल व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न व अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बीएससी की छात्रा अतिया का कहना है कि 22 अक्तूबर 2014 को उसका निकाह शानू से हुआ था। ससुराल वालों ने उसे इंटर पास बताया था। बाद में पता चला कि वह पढ़ालिखा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पुलिस अफसरों से लगाई गुहार

divorce threat by husband in lucknow for not entertaining his friends
डेमो - फोटो : demo pic
​शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने शानू को व्यापार कराने के लिए पांच लाख रुपयों की मांग शुरू की। आरोप है कि ससुर उससे अभद्रता करते थे और पति अपने घर पर दोस्तों का जमघट लगाकर उन्हें पत्नी की निजी बातें बताता था।

पति ने 24 अप्रैल को दोस्तों का दिल न बहलाने पर तलाक की धमकी दी। विरोध पर उसे पीटा और अगली सुबह उसकी मां को बुलाकर अपमानित किया। पांच लाख रुपये देने से इन्कार पर मां की पिटाई की। अतिया को उसकी मां के साथ घर से निकाल दिया। देवां थाने में सुनवाई न होने पर मां बेटी ने लखनऊ में पुलिस अफसरों से गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed