{"_id":"aef3bd0973f30dac8a5081a7a9c7c341","slug":"disturbances-in-the-distribution-of-cylinders-caught-four-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडरों में घटतौली कर रहे हॉकर धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडरों में घटतौली कर रहे हॉकर धरे गए
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 May 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सिलेंडरों में घटतौली रोकने के लिए तेल कंपनियों ने गुरुवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान के पहले दिन ही इंडेन कंपनी के अधिकारियों ने चार गैस एजेंसियों के सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी पकड़ी।
औचक निरीक्षण के दौरान इनमें से दो गैस एजेंसियों के हॉकरों के पास सिलेंडर की तौल करने वाली मशीन नहीं मिली।
जबकि दो अन्य एजेंसियों के हॉकरों के पास मौजूद होम डिलीवरी के सिलेंडरों में गैस कम मिली।
इंडेन कंपनी के अधिकारियों ने इस गंभीरता से लेते हुए आरोपी त्रिवेदी गैस एजेंसी, रुकमिणी गैस एजेंसी, मां दुर्गे गैस एजेंसी व शहीद कैप्टन मनोज पांडेय गैस एजेंसी के संचालकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक व आईओसी के जीएम यूपी सिंह के निर्देश पर संबद्ध गैस एजेंसियों का क्रियाकलाप जांचने को इस तरह का अभियान शुरू किया है।
इसमें इंडेन की मार्केटिंग इकाई की टीम ने गुरुवार को लालकुआं, मॉडल हाउस, निराला नगर व गोमती नगर इलाकों में होम डिलीवरी सिलेंडर पहुंचाने निकलने वेंडरों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस दौरान लालकुआं स्थित त्रिवेदी गैस एजेंसी व गोमती नगर स्थित शहीद कैप्टन मनोज पांडेय गैस एजेंसी से जुड़े वेंडरों के पास उपभोक्ताओं के समक्ष सिलेंडर की तौल करने वाली स्प्रिंग बैलेंस मशीन नहीं मिली।
विज्ञापन
हॉकरों ने बताया कि उन्हें एजेंसी से ही तौल मशीन नहीं मिली है।
मॉडल हाउस स्थित रुकमिणी गैस एजेंसी व निराला नगर स्थित मां दुर्गे गैस एजेंसी के हाकरों के पास जांच में तौल मशीन तो मिली।
लेकिन जब उनके पास मौजूद होम डिलीवरी करने वाले सिलेंडरों में डेढ़ से दो सौ ग्राम तक कम गैस मिली।
उक्त खामियों के आधार पर आरोपी चारों गैस एजेंसियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
कंपनी के एक आला अधिकारी ने बताया कि नियमों के तहत नोटिस का जवाब मिलने के बाद संबंधित गैस एजेंसियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
कंपनी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को फिर चेताया है कि घरेलू सिलेंडरों के वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जो एजेंसी लगातार निर्देशों के उल्लंघन करेंगी उनका लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।
दूसरी तरफ तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक के निर्देश के बाद भी घरेलू एलपीजी सप्लाई से जुड़ी बीपी व एचपी तेल कंपनियों के अधिकारियों ने संबद्ध गैस एजेंसियों के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।