फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District unit of United Industry Trade Board dissolved

Lucknow News: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई भंग

Fri, 24 Oct 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
District unit of United Industry Trade Board dissolved
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी। स्रोत ःसंगठन
लखनऊ। जानकीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक में चर्चा के बाद जिला इकाई भंग कर दी गई है, लेकिन सभी मार्केट इकाइयां अपनी जगह पूर्ववत काम करती रहेंगी। सर्वसम्मत से सुरेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि केवल जिलाध्यक्ष की पूरी नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इसमें 101 नए पदाधिकारी जिले में बनाए जाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, अशोक विश्वकर्मा, संरक्षक अनिल ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल यादव, प्रदेश सलाहकार राम तिवारी, प्रदेश महासचिव रवी मोहन श्रीवास्तव, संरक्षक सरोज सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। सामूहिक रूप से निर्णय हुआ कि संगठन की कई नीतियों में बदलाव किया जाएगा। मार्केट की समस्याओं के संबंध में संगठन का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed