{"_id":"5fe5cf298ebc3e3dd0710d0d","slug":"district-school-inspector-of-auraiya-hriday-narayan-tripathi-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया के जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया के जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी निलम्बित
Fri, 25 Dec 2020 05:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति देने के लिए रिश्वत मांग रहे औरैया के जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी और डीआईओएस दफ्तर के लिपिक संतोष बाबू को निलंबित किया है।
सोशल मीडिया पर त्रिपाठी और संतोष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद सरकार ने दोनों को निलंबित करने करते हुए उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो की जांच में सामने आया कि जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण और लिपिक संतोष बाबू विभाग के कर्मचारी स्वर्गीय अमर सिंह यादव के पुत्र सुशील कुमार को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति देने के बदले कभी 10 लाख, कभी 7 लाख तथा तो कभी 3 लाख रूपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑडियो क्लिप का संज्ञान लेते शासन ने कानपुर मडल के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के.के. गुप्ता को जांच करने के निर्देश दिए। जांच समिति में औरैया के उप जिला मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया गया। जांच समिति ने डीआईओसएस दफ्तर जाकर मामले की जांच की । सुशील कुमार के भी बयान लिए गए। जांच में डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी ने स्वीकार किया है कि वायरल ऑडियो क्लिप उनके और सुशील के बीच हुई बातचीत का है। जांच रिपोर्ट पर शासन ने हृदय नारायण त्रिपाठी और संतोष बाबू को निलंबित किया है।