फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District Panchayat Election: BSP releases second list of 13 candidates

जिला पंचायत चुनाव : बसपा ने जारी की 13 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, आप ने भी घोषित किए डीडीसी प्रत्याशी

Tue, 06 Apr 2021 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Apr 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat Election: BSP releases second list of 13 candidates
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को 13 जिला पंचायत वार्डों के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई। इसमें वार्ड नंबर 13 से सुरेश गौतम, वार्ड 15 से नम्रता वर्मा, वार्ड 20 से अनीस बेग, वार्ड 21 से रमेश निषाद, वार्ड 22 से रामपति, वार्ड 23 से संजय कुमार कोरी, वार्ड 24 से किरन चंद्रा, वार्ड 26 से नरेश उत्तम उपाध्याय, वार्ड 27 से सूर्यभान मौर्य, वार्ड 30 से रामचंद्र मौर्य, वार्ड 39 से रविकांत निषाद, वार्ड 42 से रामराज चौरसिया व वार्ड 44 से लोकेश प्रताप गौतम को जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने बताया कि पहली सूची में सोमवार को 22 वार्ड के प्रत्याशी घोषित किए गए। दूसरी लिस्ट में मंगलवार को 13 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। शेष 10 वार्ड के प्रत्याशी भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने घोषित किए डीडीसी प्रत्याशी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। चुनाव में आप ने सभी 45 वार्डों पर प्रत्याशी उतार दिया है। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री संदीप शुक्ल ने मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर एक से नारायण गिरि, वार्ड दो से मो. असलम, वार्ड तीन से वशिष्ठ नारायण मिश्र, वार्ड चार से ताजमा बेगम, वार्ड पांच से अनुज मिश्र, वार्ड छह से अरविंद, वार्ड सात से दुर्गाप्रसाद श्रीवास्तव, वार्ड आठ से सभाजीत निषाद, वार्ड नौ से हरिश्चंद्र, वार्ड 10 से फूलचंद्र, वार्ड 11 से रविकांत मिश्र, वार्ड 12 से सुरेश कुमार यादव, वार्ड 13 से समर बहादुर, वार्ड 14 से तुफैल अहमद, वार्ड 15 से राकेश प्रताप पांडेय, वार्ड 16 से रमाशंकर पांडेय, वार्ड 17 से अनीता, वार्ड 18 से बाबूलाल, वार्ड 19 से पूजा को मैदान में उतारा है। इसी तरह वार्ड 20 से कफील सिद्दीकी, वार्ड 21 से मुजीब अहमद, वार्ड 22 से श्रीमती, वार्ड 23 से शिवप्रसाद कनौजिया, वार्ड 24 से शिवमंगल यादव, वार्ड 25 से रीता, वार्ड 26 से बाबूलाल, वार्ड 27 से रविशंकर, वार्ड 28 से नूरसबा, वार्ड 29 से नूरजहां बानो, वार्ड 30 से विनोद त्रिपाठी, वार्ड 31 से अंशुलता, वार्ड 32 से कैलाश देवी, वार्ड 33 से सलमा बानो, वार्ड 34 से शबाना, वार्ड 35 से आरती, वार्ड 36 से शिवकुमारी, वार्ड 37 से मो. आसिफ खान को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 38 से छोटेलाल वर्मा, वार्ड 39 से अखिलेश यादव, वार्ड 40 से रुखसाना, वार्ड 41 से सुशीला देवी, वार्ड 42 से भूपेंद्र धुरिया, वार्ड 43 से पंकज तिवारी, वार्ड 44 से कुलदीप सरोज व वार्ड नंबर 45 से राज कुमार तिवारी का मैदान में उतारा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। लिस्ट घोषित होने के बाद प्रत्याशी नामांकन की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed