फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District mazistrate is responsible for buying of paddy.

धान खरीद के लिए जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी तय, 72 घंटे में कराएं भुगतान: मुख्यमंत्री योगी

Tue, 20 Oct 2020 09:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
District mazistrate is responsible for buying of paddy.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान खरीद की सीधी जिम्मेदारी जिलों के डीएम की तय करते हुए निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन


धान खरीद को लेकर आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के साथ जिलों के डीएम को स्पष्ट किया कि सरकार किसानों के हित के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उनके उत्पाद का वाजिब दाम मिले। इसके लिए रबी के मौजूदा सीजन में धान खरीद के लिए लगभग 4000 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इसी का नतीजा है कि पिछले वर्ष 10 हजार मीट्रिक टन की तुलना में इस साल अब तक एक लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। कान्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों का धान समय से खरीदा जाए तथा किसानों को पूरा समर्थन मूल्य मिले।

यह कार्य जिलाधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है

सीएम ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए कि वह लोग 72 घंटे में संबंधित किसान के बैंक खाते में उसका भुगतान सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य जिलाधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि किसी भी जनपद या मण्डल में अगर कोई भी अधिकारी इसमें ढिलाई बरतता है अथवा लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने कहा कि जिलों में तैनात विभाग के अधिकारियों को भी धान खरीद को लेकर दिए गए निर्देश पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 55 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। खरीद पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अलग अलग तिथियों में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed