{"_id":"6a23485f79d67259d50ed647","slug":"distribution-boxes-thrown-on-the-roadside-are-deposited-in-the-store-investigation-begins-lucknow-news-c-13-lko1070-1768706-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क किनारे फेंके डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स स्टोर में जमा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क किनारे फेंके डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स स्टोर में जमा, जांच शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के शाहपुर भमरौली में बीते दिनों सड़क किनारे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स फेंके जाने के मामले में बनाई गई दो सदस्यीय जांच कमेटी ने शुक्रवार से जांच भी शुरू कर दी। इसके साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स स्टोर में जमा करा दिए गए हैं।
अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि ये बॉक्स एक कार्यदायी संस्था को एफसीआई, काकोरी, सरोसा भरोसा सहित अन्य उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर लगाने थे। खंभे पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाकर फिर इसी से कनेक्शन दिए जाने थे, जिससे बिजली चोरी पर अंकुश लगता। हालांकि, कार्यदायी संस्था के पेटी ठेकेदार ने इसमें से तांबा व एल्युमिनियम को निकालकर खोखा सड़क किनारे फेंक दिया।
अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) ब्रह्म पाल की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता भूपेंद्र और एके शुक्ला वाली दो सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। सुधार कार्य की ठीक से निगरानी न किए जाने के कारण घपले को अंजाम दिया गया है।