{"_id":"6a0a2b3d6093d7f6450de84a","slug":"distraught-after-being-abandoned-by-her-husband-a-woman-climbed-atop-a-water-tank-lucknow-news-c-13-lko1070-1740975-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति के छोड़कर जाने से आहत महिला पानी की टंकी पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति के छोड़कर जाने से आहत महिला पानी की टंकी पर चढ़ी
Mon, 18 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
महिला को पानी की टंकी से उतारती पुलिस व मौजूद भीड़।
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड-5 में रविवार सुबह अयोध्या के खंडासा निवासी प्रीति कश्यप पानी की टंकी पर चढ़ गईं। पति के छोड़कर चले जाने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस और दमकल कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद वह नीचे उतरीं।
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार, प्रीति ने लखीमपुर खीरी के निघासन निवासी राम अनुग्रह प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वे विनीतखंड-5 में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को राम उन्हें छोड़कर चले गए। प्रीति ने उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, मगर बात नहीं हो सकी। इससे आहत होकर वह रविवार सुबह नौ बजे टंकी पर चढ़ गईं। जानकारी होने पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस और दमकल कर्मियों ने चौकी प्रभारी गुरप्रीत कौर के साथ टंकी पर चढ़कर प्रीति को समझाया। वह नीचे आने को तैयार नहीं थीं। इसलिए उन्हें वहीं खाना और पानी दिया गया। करीब पांच घंटे की मान-मनौवल के बाद प्रीति को नीचे उतारा जा सका।
नीचे उतरते ही हुई बेहोश, भर्ती
इंस्पेक्टर के अनुसार, नीचे उतरते ही वह बेहोश हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में होश आने पर उनके पति से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया है।