{"_id":"5d315dab8ebc3e6cd710d7fd","slug":"disruption-in-vidhan-sabha-over-sonbhadra-issue-yogi-says-justice-will-served","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र हिंसा: प्रियंका के घटना वाली जगह जाने से पहले धारा 144 लागू, यूपी विधानसभा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र हिंसा: प्रियंका के घटना वाली जगह जाने से पहले धारा 144 लागू, यूपी विधानसभा में हंगामा
Fri, 19 Jul 2019 05:50 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 19 Jul 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा में शुक्रवार को भी सोनभद्र मुद्दे पर हंगामें का महौल रहा। सदन शुरू होते ही, विपक्षियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि सोनभद्र मामले की जांच कमेटी से कराई जाएगी। इस मामले में पीड़ितो न्याय दिया जाएगा, जबकि दोषियों को हम कड़ी सजा दिलाएंगे।
इस दौरान सदन में हंगामा चलता रहा। स्थिति बिगड़ते देख अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन को 40 मिनट के लिए यानी 12 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया।
वहीं प्रियंका गांधी के सोनभद्र जाने से पहले वहां धारा 144 लागू कर दी गई है। वे वहां पीड़ितों के परिवार से मिलने पहुंची है।

सोनभद्र ने डीएम ने धारा 144 लागू की
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के बाद खुफिया एजेंसी से जिला प्रशासन को इनपुट मिला है, कि कुछ नेता घटनास्थल पर पहुंच कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले हैं। इसको देखते हुए डीएम ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर धारा 144 लागू की गई है। किसी नेता को घटनास्थल पर नही जाने दिया जाएगा। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि जिले से सटे जिलों और प्रदेश के बॉर्डर पर फोर्स अलर्ट कर दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

दो दिन हंगामें के बाद अब सोमवार को शुरू होगी विधान परिषद
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विधान परिषद बाधित रही। सपा सांसद आजम खां को रामपुर जिला प्रशासन के भू-माफिया घोषित करने पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार तक सदन को स्थगित कर दिया। गुरुवार को सोनभद्र हिंसा के चलते सदन स्थगित किया गया था।
आजम खां को भू-माफिया घोषित करने से नाराज पार्टी सदस्यों ने शुक्रवार को उच्च सदन नहीं चलने दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अहमद हसन ने कहा कि आजम खां को सरकार ने भू-माफिया घोषित कर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच के लिए सपा ने कमेटी गठित की है लेकिन सरकार ने उसकी रिपोर्ट का भी इंतजार नहीं किया।
सदन में सोनभद्र को लेकर भी हंगामा हुआ। इसके जवाब में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वह शीघ्र ही सदन के समक्ष सोनभद्र मामले की रिपोर्ट रख देंगे। आजम खां के मामले में सरकार प्रतिशोधात्मक नहीं गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई कर रही है। हंगामे व शोरगुल के कारण सभापति ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
12 बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अहमद हसन ने कहा कि आजम खां के मामले की जांच के लिए सपा की जांच कमेटी को रामपुर भेजने के बारे में मुख्य सचिव को प्रत्यावेदन दिया गया था। यह सूचना देने के बाद उन पर 15 मुकदमे दर्ज कर दिये गए। उन्हें भू-माफिया घोषित कर दिया गया। इस पर सपा सदस्य फिर सभापति के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे।
शोरगुल के बीच सभापति ने पांच फरवरी 2019 को विधानमंडल के दोनों सदनों के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण पर विधान परिषद के धन्यवाद प्रस्ताव के बारे में राज्यपाल के पत्र को पढ़ कर सुनाया। वहीं नेता सदन ने कार्यसूची की अन्य मदों को प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।