फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   disputed statement of up cabinet minister omprakash rajbhar

यूपी: मंत्री राजभर के बिगड़े बोल, कहा- बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट

Tue, 26 Dec 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
disputed statement of up cabinet minister omprakash rajbhar
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बोल रविवार को फिर बिगड़ गए। अपने विवादास्पद बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले राजभर ने बलरामपुर के रेहराबाजार में आयोजित एक सम्मेलन में खुले आम गरीब मतदाताओं को शराबी करार देते हुए कहा कि बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू मुर्गा पक्का वोट। वाह रे गरीब तुम दारू पीते हो, मुर्गा खाकर वोट देते हो और ये दिल्ली-लखनऊ जाने वाले नेता 5 साल तुम लोगों को मुर्गा बनाकर घुमाते हैं। तुझे नाली खड़ंजा और शौचालय के नाम पर दौड़ाते हैं लेकिन बनवाते नहीं। ये तेरी दुर्गति का कारण है।

विज्ञापन


प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जनसशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह विचार बलरामपुर के त्रिमुहानी रेहरा बाजार में आयोजित अति पिछड़ा, अति दलित भागीदारी सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो गरीब राष्ट्रपति से भी बड़ा हो जाता है लेकिन फिर उसकी हालत वही हो जाती है।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि जाति के नाम पर नहीं बल्कि गरीबी के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए क्योंकि हर जाति में गरीबी है। ओबीसी आरक्षण कोटे का लाभ केवल कुछ जातियों तक ही सीमित हो गया है। शिक्षा से गरीबी दूर की जा सकती है। सभी को बच्चों की शिक्षा के लिए यथासंभव प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओबीसी के आरक्षण में संशोधन के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को प्रस्ताव देकर मांग की गई है कि इसमें पिछड़ी, अतिपिछड़ी व सर्वाधिक पिछड़ी श्रेणी निर्धारित कर आरक्षण का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा में बेटा व बेटी में अंतर न करें। बेटा-बेटी को समान शिक्षा दिलाएं। शिक्षा से गरीबी दूर होने के साथ-साथ विकास का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed