फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute over house tax collection from LDA shops

Lucknow News: एलडीए की दुकानों से हाउस टैक्स वसूली पर विवाद

Fri, 10 Jul 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute over house tax collection from LDA shops
लखनऊ। एलडीए और नगर निगम के बीच व्यावसायिक संपत्तियों से हाउस टैक्स वसूली को लेकर नया विवाद खड़ा हुआ है। नगर निगम कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर एलडीए अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। प्राधिकरण अब इस फैसले के विरोध में सीधे शासन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग करेगा। हालांकि, अभी मसले पर अफसर खुलकर बयान नहीं दे रहे हैं। नगर निगम की नई पहल के तहत शहर की फूड वैली और एलडीए के पार्कों में संचालित सभी दुकानों को हाउस टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी है। एलडीए इसका पुरजोर विरोध कर रहा है। प्राधिकरण का मानना है कि उसकी संपत्तियों पर इस तरह कर लगाना नियमों के खिलाफ है। आपसी सहमति न बनने पर एलडीए मामले को शासन के सामने उठाएगा। प्रस्ताव लागू होता है तो दुकानदारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed