फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute over giving rice to old mother in law woman shot herself died

Lucknow: शुगर की मरीज सास को चावल देने पर हुआ विवाद...महिला ने खुद को मारी गोली, मौत

Wed, 23 Apr 2025 12:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

शुगर की मरीज सास को खाने में चावल परोसने पर हुए विवाद के बाद महिला ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Dispute over giving rice to old mother in law woman shot herself died
मृतक गुंजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बख्शी का तालाब के नवीकोट नंदना स्थित नई बस्ती में मंगलवार दोपहर पारिवारिक विवाद में प्राॅपर्टी डीलर अतुल सिंह चौहान की पत्नी गुंजन (28) ने खुद को गोली मार ली। खाना खाने के दौरान अतुल ने शुगर की मरीज मां को चावल परोसने पर गुंजन को टोका था। इसी बात पर झगड़ा हो गया और गुंजन ने अतुल की लाइसेंसी पिस्टल से पेट में गोली मार ली।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि माल के मवई निवासी अतुल सिंह नवीकोट नंदना नई बस्ती में मकान बनवाकर रहते हैं। दोपहर में गुंजन ने पति को फोन कर खाना खाने के लिए बुलाया था। दोपहर डेढ़ बजे अतुल घर पहुंचे थे। पूछताछ में पता चला है कि लंच के दौरान गुंजन ने सास को ज्यादा चावल परोस दिया। यह देखकर अतुल ने टोक दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला : सीएम योगी बोले कायरतापूर्ण हरकत, अखिलेश और मायावती के साथ कांग्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल ने गुंजन से कहा कि मां को शुगर है, इसके बावजूद चावल खिला रही हो। इसी बात पर कहासुनी हो गई। नाराज होकर गुंजन कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो गुंजन खून से लथपथ मिलीं। गंभीर अवस्था में उन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा में गुंजन की मौत हो गई। उनकी एक साल की बेटी लवी है।

ये भी पढ़े- यूपी: रायबरेली, अमेठी सहित 18 जिलों के राजकीय विद्यालयों में बनेंगे इंडोर मिनी स्टेडियम, 115 करोड़ बजट स्वीकृत

परिजन ने नहीं दी सूचना, पुलिस को सोशल मीडिया से हुई जानकारी
परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। सोशल मीडिया पर आत्महत्या की खबर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। हालांकि, काफी देर तक बीट इंचार्ज रनवीर सिंह घटना के बारे में इन्कार करते रहे। एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने मामले की पुष्टि की। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं की है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पिस्टल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed