फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute and firing during the measurement of the pond

Lucknow News: तालाब की पैमाइश के दाैरान विवाद व फायरिंग

Thu, 19 Feb 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 19 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Dispute and firing during the measurement of the pond
वी​डियो फुटेज में रिवॉल्वर ले जाते दिखे प्रधान।
लखनऊ। बख्शी का तालाब के दिगोई गांव में बुधवार की दोपहर तालाब की जमीन की पैमाइश पर सपा नेता व ग्राम प्रधान लवकुश और गांव के राम सिंह में विवाद हो गया। इस दौरान ग्राम प्रधान लवकुश ने राम सिंह के अधिवक्ता भाई अनुज सिंह पर लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग कर दी। अनुज ने घर में घुसकर जान बचाई। घटना के समय राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी। फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


बख्शी का तालाब तहसील की राजस्व टीम बुधवार को दिगोई गांव में सरकारी तालाब की पैमाइश करने पहुंची थी। इस दौरान राम सिंह के किए जा रहे निर्माण को पैमाइश पूरी होने तक रोक दिया गया था। राम सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान लवकुश निर्माण रोकने के बजाय उसे तोड़ने पर जोर दे रहे थे। इस बात पर राम सिंह के भाई अनुज सिंह ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


फायरिंग से मची भगदड़

आरोप है कि ग्राम प्रधान लवकुश ने जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवाॅल्वर निकालकर राम सिंह और अनुज सिंह को दौड़ा लिया और फायरिंग की। गोली चलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। पैमाइश के लिए आई राजस्व टीम भी घबराकर भाग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने दी तहरीर

प्रभारी निरीक्षक बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि राम सिंह की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि दिगोई गांव के लेखपाल सर्वेश ने भी अधिवक्ता अनुज सिंह व उनके भाई राम सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्राम प्रधान लवकुश के हाथ में लाइसेंसी रिवाॅल्वर दिख रहा है और गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed