फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   disput between husband and wife, waman ran away in short cloths

बार में पार्टी करने गए दंपति में विवाद, अर्धनग्न हालात में भागी पत्नी, तन ढकने के लिए सुरक्षाकर्मी ने दिया तौलिया

Tue, 02 Mar 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
disput between husband and wife,  waman ran away in short cloths
लखनऊ। विभूतिखंड थानाक्षेत्र में स्थित म्यूनिख बार में रविवार देर रात पार्टी करने पहुंचे दंपती में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और खींच तान में पत्नी के कपड़े फट गए। वह अर्धनग्न हालत में वहां से भागी और पास के अपार्टमेंट में गई जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे तन ढकने के लिए तौलिया दिया। देर रात तक चले हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों घर चले गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, रात करीब 11.45 बजे सूचना मिली कि एक महिला म्यूनिख बार से अर्धनग्न हालत में भागी है। वह चीखती हुई पास के अपार्टमेंट में घुस गई। वहां के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तन ढकने के लिए कपड़े दिए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। बार के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया जिसमें दिखा कि दोनों देर शाम को साथ आए। एक साथ टेबल पर बैठक कर खाने-पीने का दौर चला। इसके बाद अचानक रात को करीब 11 बजे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान खींचतान में पत्नी के कपड़े फट गए। वह डरकर वहां से भागी और पास के अपार्टमेंट में जा घुसी। वहां उसे तन ढकने के लिए गार्ड ने तौलिया दिया। कुछ देर बाद उसके कपड़े गार्ड रूम में पहुंचाए गए।
विज्ञापन

मानसिक बीमारी की बात कही
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। अपार्टमेंट में घुसने के दौरान गेट के बाहर पति उसे बुलाता रहा लेकिन वह चीखकर उसका विरोध कर रही थी। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। एक में महिला अर्ध नग्न हालत में भागकर अपार्टमेंट में घुसती दिख रही है तो वहीं दूसरे में वह खुद को पागल न कहने की बात कह रही है। महिला चीखकर कहती रही है कि वह पागल नहीं है, अस्पताल नहीं जाएगी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। रात करीब डेढ़ बजे दंपती को घर भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, इस मामले में किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed