{"_id":"5f58ab718ebc3e36873ecc67","slug":"disposal-of-public-issues-six-districts-including-amethi-are-on-top","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के निस्तारण में अमेठी सहित छह जिले टॉप पर, लखनऊ को मिला ये स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के निस्तारण में अमेठी सहित छह जिले टॉप पर, लखनऊ को मिला ये स्थान
Wed, 09 Sep 2020 03:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की समस्याओं की सुनवाई और समय से उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर तैयार जिला स्तरीय रैंकिंग में अगस्त में अमेठी, अंबेडकरनगर, कासगंज, चित्रकूट, फर्रुखाबाद और हापुड़ जिले शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप पर रहे हैं। इनके अलावा टॉप टेन में क्रमश: एटा, कन्नौज, बागपत और हमीरपुर हैं। राजधानी लखनऊ 37वें स्थान पर है जबकि सीतापुर जिला सबसे फिसड्डी रहा है।
प्रदेश सरकार की ओर से जिलों में होने वाली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के निस्तारण, थाना समाधान दिवस और तहसील समाधान दिवस में समस्याओं के समाधान के आधार पर हर माह जिलों की रैंकिंग की जाती है। इसमें मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय के साथ शासन स्तर से भेजे जाने वाली समस्याओं और शिकायतों के समाधानों को भी शामिल किया जाता है। समस्याओं के समय से निस्तारण व न्यायपूर्ण समाधान के आधार पर शासन की ओर से उनकी रैंकिंग की जाती है।

ये जिले रहे फिसड्डी
जिला रैंक
सीतापुर 75
बिजनौर 73
गाजियाबाद 73
भदोही 72
गाजीपुर 71
जिला रैंक
बलिया 70
प्रयागराज 69
गोरखपुर 68
चंदौली 67
बस्ती 66
सीतापुर 75
बिजनौर 73
गाजियाबाद 73
भदोही 72
गाजीपुर 71
जिला रैंक
बलिया 70
प्रयागराज 69
गोरखपुर 68
चंदौली 67
बस्ती 66