फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disease increases in flood effected area in Gonda.

Gonda: सरयू का जलस्तर कम होने से बाढ़ का दायरा घटा, गांवों में बीमारियां फैलीं, डीएम बोलीं- प्रशासन सक्रिय

Mon, 15 Jul 2024 02:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jul 2024 02:13 PM IST
सार

गोंडा में सरयू का जलस्तर कम होने स बाढ़ का संकट कम हुआ है। इससे गांवों में बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रशासन के अलग-अलग विभागों की पूरी टीम तैनात है।

विज्ञापन
Disease increases in flood effected area in Gonda.
गोंडा में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरयू नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ का दायरा घट गया है। इसी के साथ गावों में बीमारियां बढ़ रही हैं। जिससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को सक्रिय किया गया है। बाढ़ से घिरे गांवों में अब तक डेढ़ हजार लोगों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन


बाढ़ क्षेत्र में लगातार स्थिति सामान्य तो हो रही है लेकिन दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। गांव में पानी कम हो रहा है। जलस्तर घटने के कारण कटान भी हो रही है। खाली पड़ी जमीनों की कटान से लगातार नदी का दायरा बढ़ रहा है। अब तक तीन हजार बीघे से अधिक भूमि कटकर नदी में समा चुकी है। गोंडा और बाराबंकी की सीमा पर बसे गांव परसावल, नैपुरा, बेहटा, पारा, कमियार, माझा रायपुर में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। बाराबंकी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन गांवों में दवाओं का वितरण किया। इन गांवों के लोगों में खुजली, जलन, आंखों का लाल होना व सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आत्ममंथन से ज्यादा, दूसरों पर चिंतन... इन सवालों से कन्नी काटते दिखी भाजपा कार्यसमिति...इस बात पर मंथन भी न किया


ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव: राज्यों के चुनाव में अलग राह पकड़ सकती है सपा, महाराष्ट्र-हरियाणा में नहीं दिखेगा इंडिया गठबंधन!


गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि जनपद के काफी सारे गांव बाढ़ से प्रभावित हैं अभी अच्छी बात यह है कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है। लेकिन इस पर जितने विभाग हैं उन्हें कार्रवाई करने की जरूरत है तो सभी टीमें हमारे समन्वय से प्रयास कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन भी काफी क्षेत्रों में बांटे गए हैं...निरंतर काम हो रहा है। जल निकासी का भी काम हो रहा है।

रविवार को सरयू का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। बांध की निगरानी कर रहे अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि लगातार डिस्चार्ज घट रहा है और जलस्तर भी गिरा है। नदी तटबंध की ओर तो बढ़ रही है लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। तरबगंज तहसील क्षेत्र में भी सरयू का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित दत्तनगर व ब्यौंदा माझा के कई गावों को जाने वाले संपर्क मार्ग से रविवार को पानी घट गया। माझा क्षेत्र के खेतों व कुछ गांवों में अभी भी पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed