{"_id":"69f378ee577f82cd5f0c0044","slug":"discussion-on-women-s-reservation-bjp-mlc-ashok-kataria-said-congress-sp-have-insulted-women-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण पर चर्चा: भाजपा एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा- कांग्रेस-सपा ने किया है महिलाओं का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण पर चर्चा: भाजपा एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा- कांग्रेस-सपा ने किया है महिलाओं का अपमान
Thu, 30 Apr 2026 09:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:14 PM IST
सार
Women Reservation: गुरुवार को यूपी विधानसभा पर महिला आरक्षण पर चर्चा हुई। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने अपने-अपने तर्क रखे।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी अशोक कटारिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद में भाजपा के सदस्य अशोक कटारिया ने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना का जिक्र करते हुए कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है, विवेक पहले मर जाता है। कांग्रेस और सपा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारियों का अपमान किया है।
विज्ञापन
इसलिए इनका विनाश तय है। जिस तरह से कौरवों ने मिलकर अभिमन्यु को मारा था, उसी तरह से इन्होंने नारियों के लिए ले लाए गए बिल की हत्या की है। इसका परिणाम इन्हें अगले चुनाव में अवश्य मिलेगा। अशोक कटारिया ने कहा कि यह कथित धर्मनिरपेक्षतावादी वास्तव में देश विरोधी हैं। भारत की संस्कृति के विरोधी हैं और वोटों के भूखे हैं।
विज्ञापन
भारत की नारियां मिलकर इन्हें न सिर्फ संसद से, बल्कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं से भी बाहर कर देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। हमारे नेता पीएम नरेंद्र मोदी नारियों को उनका हक दिला कर रहेंगे।
विज्ञापन