फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   discrepencies in backlog recruitment

स्थानीय नगर निकायों की बैकलाग भर्ती में ये क्या हुआ?

Tue, 13 Aug 2013 12:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
discrepencies in backlog recruitment

स्थानीय नगर निकायों में निशक्तों की बैकलाग भर्ती में अनियमितता बरती जा रही है।

विज्ञापन


यह खुलासा अपर आयुक्त प्रशासन लखनऊ मंडल ने किया है। इसको लेकर उन्होंने नगर आयुक्त लखनऊ व मंडल के जिलाधिकारियों से जांच कर शासन को तत्काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

अपर आयुक्त प्रशासन ओपी पाठक ने निशक्त भर्ती में अनियमितता को लेकर जो पत्र नगर आयुक्त व जिलाधिकारियों को भेजा है।

इसमें कहा गया कि स्थानीय नगर निकायों में निशक्तजनों के बैकलाग के रिक्त पदों पर की जा रही नियुक्तियों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

निशक्तजनों के नाम पर अपात्र लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। जो न्यायालय व शासन की मंशा के विपरीत हैं।

ऐसे में अपने स्तर से स्वयं संज्ञान लेेकर निशक्तजनों के जिन रिक्त पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं।

उनकी जांच कर उनको निरस्त किया जाए और दोषी कर्मचारी अधिकारी को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए और उसकी एक प्रति मंडलायुक्त कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


नगर निगम में निशक्त बैकलाग भर्ती कमेटी के अध्यक्ष अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया कि यहां पर निशक्त के छह पदों पर भर्ती होनी है।

इसके लिए साक्षात्कार में जो भी लोग आए वह निशक्त थे। अभी तो सिर्फ साक्षात्कार कर विवरण सीट तैयार हो सकी है। परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

नगर निगम में भर्ती में किसी तरह की अनियमितता बरती नहीं जा रही है। जिन छह पदों पर भर्ती होनी है उनमें दो पद उनके लिए हैं जो दृष्टि बाधित हैं, दो उनके लिए जो सुन नहीं सकते और दो उनके लिए पैर से निशक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed