फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   disaster management university will be established in up

प्रदेश में बनेगी डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी, जापान करेगा सहयोग

Sat, 15 Sep 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
disaster management university will be established in up
मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय - फोटो : amar ujala

प्रदेश में दैवीय आपदा से बचाव के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट की स्थापना जापान के सहयोग से की जाएगी। यह सहमति शुक्रवार को प्रदेश व जापान सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक में बनी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने शासन के अधिकारियों को यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जापानी दूतावास के मिनिस्टर (इकोनॉमिक डवलपमेंट) केनको सोने के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव डॉ. पांडेय के साथ एनेक्सी में बैठक हुई।

इसमें प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश की विकास योजनाओं में निवेश को लेकर चर्चा की। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जापान के सहयोग से फूड वैल्यू चेन की स्थापना पर भी विचार की भी बात कही।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जापान और भारत के बीच जॉइंट एक्शन प्लान बनाकर वर्ष 2020 तक पर्यटकों की संख्या सात लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने जापान के सहयोग से चल रही अवस्थापना परियोजनाओं- वाराणसी के गंगा एक्शन प्लान, आगरा में जलापूर्ति तथा वन व्यवस्था आदि के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। 

मुख्य सचिव ने केंद्र सहायतित योजना फेज-1 में निर्माणाधीन पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों- बस्ती, बहराइच, फैजाबाद, फि रोजाबाद व शाहजहांपुर को जल्द शुरू कराने के लिए सोसाइटी गठन की कार्यवाही तेज करने को कहा है। 

उन्होंने जापानी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सोसाइटी के गठन के बाद विदेशी भाषा के रूप में जापानी भाषा पढ़ाए जाने के प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रस्तावित चिकित्सा पर्यटन नीति में जापानी को शामिल करने के प्रस्ताव का परीक्षण करने का निर्देश दिया।  

अंबेडकरनगर में स्कूल को मदद करेगा जापान

मुख्य सचिव ने बताया कि बुनियादी ढांचा के विकास व अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कुटियावा, अंबेडकरनगर में प्राइमरी पाठशाला खोलने तथा गोरखपुर के फातिमा अस्पताल में चिकित्सीय उपकरणों की व्यवस्था में जापान मदद करेगा।  

छह और विवि में जापान के सहयोग से कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम
मुख्य सचिव ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी, वीबीएस पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर, डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा तथा लखनऊ विश्वविद्यालय में क्योटो-वाराणसी पार्टनरशिप के अंतर्गत कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम कराए जाएंगे। बीएचयू में यह प्रोग्राम पहले से चल रहा है।

स्वच्छ गंगा-स्वच्छ भारत प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जापान तैयार

जापानी दूतावास के शोधकर्ता एवं आर्थिक सलाहकार क्योहे यामामोतो ने बताया कि स्वच्छ गंगा-स्वच्छ भारत के तहत जापान गंगा एक्शन प्लान परियोजना का क्रियान्वयन करा रहा है। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट सुविधा व सार्वजनिक शौचालयों के काम शामिल हैं। जापान इस योजना का अन्य शहरों में विस्तार करने के लिए तैयार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed