फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled people will get reservation in allotment of shops in municipal bodies

UP: दिव्यांगजनों के लिए काम की खबर, नगर निकायों की दुकानों के आवंटन में मिलेगा आरक्षण; सरकार का फैसला

Wed, 02 Jul 2025 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 09:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नगर निकायों की दुकानों के आवंटन में आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Disabled people will get reservation in allotment of shops in municipal bodies
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने नगर निगमों और नगर पंचायतों में बनने वाली दुकानों और गुमटी (कियोस्क) में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया है। नगर निगम और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (सूडा) को निर्देश दिए गए हैं कि वे पुनर्वास योजना के तहत दुकानों का आवंटन प्राथमिकता से दिव्यांगजनों को करें।

विज्ञापन


प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को विधानभवन में अपने कार्यालय में नगर निगम और सूडा के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुकानों का आवंटन निर्धारित आरक्षण नीति के तहत किया जाए और इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र दिव्यांगजनों तक जानकारी पहुंचाई जाए। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बैठक में जोर देकर कहा कि नगर निगम और 16 हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण शीघ्र लखनऊ। 

प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण और पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा की। नरेंद्र कश्यप ने कहा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत लगभग 16000 दिव्यांगजनों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही उपकरण वितरित किए जाएंगे। 

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रत्येक जिले को 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित करने का लक्ष्य है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग संयुक्त रूप से एक नई योजना का प्रस्ताव तैयार करें, जिसके तहत शहरों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से दुकानें बनाई जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed