{"_id":"68dbca6751b56d587309129a","slug":"disabled-minor-girl-attacked-in-lucknow-accused-exploited-her-while-delivering-invitation-card-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : लखनऊ में दिव्यांग किशोरी से रेप, निमंत्रण कार्ड देने गया था आरोपी...अकेला पाकर की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : लखनऊ में दिव्यांग किशोरी से रेप, निमंत्रण कार्ड देने गया था आरोपी...अकेला पाकर की दरिंदगी
Tue, 30 Sep 2025 05:47 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:47 PM IST
सार
लखनऊ में दिव्यांग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी घर पर कार्ड देने गया था। तभी अकेला पाकर दरिंदगी कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रविवार दोपहर निमंत्रण कार्ड देने पहुंचे युवक ने दिव्यांग किशोरी (17) को घर में अकेली पा कर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। परिजनों ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिजवान रहीमाबाद इलाके का रहने वाला है। पीड़िता दूसरे समुदाय की है और पैरों से दिव्यांग है। घटना के समय पीड़िता के पिता मोहल्ले में ही अपनी किराने की दुकान पर थे। मां गांव गई थी। पीड़िता घर में अकेली थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच और उम्र के साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन