फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dirty comments by politicians in loksabha election 2014

मर्यादा भूले, जहरीली सियासत करने लगे बयानवीर

Tue, 01 Apr 2014 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Apr 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
dirty comments by politicians in loksabha election 2014

आए दिन ही कोई न कोई ऐसा बयान आ रहा है, जिसे मर्यादा की सीमाओं में नहीं रखा जा सकता। क्या आपको भी लोकसभा चुनाव जहरीला होता नजर आ रहा है?

विज्ञापन


मिसाल के तौर पर ‘मौत का सौदागर..’, ‘जहर की खेती करने वाला...’,‘खूनी पंजा’ ‘जालिम हाथ’ और फिर ‘...नपुंसक’ इन्हें ही ले लीजिए।

सियासत में विरोधियों पर वक्त-बेवक्त ऐसे बोल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद जैसे दिग्गज नेताओं की जुबान से निकले है।
विज्ञापन


ये विष-वचन पूर्व मंत्री रशीद मसूद के भ्ातीजे और सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जुबान में ‘बोटी-बोटी कर डालने’ और कैराना सीट से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन के ओछे बयान तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनोंदिन गिर रहा शब्दों का स्तर

dirty comments by politicians in loksabha election 2014

16 वीं लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ रहा है, वोटों के ध्रुवीकरण की यह लड़ाई वैसे-वैसे तेज होती जा रही है।

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सियासी संत प्रमोद कृष्णम और धर्मार्थ कार्य विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह जैसे नेता भी चर्चा में बने रहने के लिए विवादास्पद बयानों से परहेज नहीं रखते।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी भड़काऊ भाषण को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक काटने पड़े थे। बावजूद इसके, ऐसे बयानवीरों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

हमेशा सियासी नफा-नुकसान के बारे में सोचने वाले नेता इस पर भी ध्यान नहीं देते कि ऐसे बयान उल्टे भी पड़ सकते हैं।

सोनिया के वार से जीते थे मोदी

dirty comments by politicians in loksabha election 2014

सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी के लिए मौत का सौदागर वाला बयान तो दिया गुजरात के मुसलमानों की सहानुभूति पाने के लिए, मगर मोदी ने अपने सियासी कौशल से इस बयान का भरपूर फायदा उठाया और चुनाव जीता।

इसी तरह चौधरी साहिब सिंह यह भूल गए कि वह अपने नेता अखिलेश यादव की लंगूर से तुलना कर उनका मान कर रहे हैं या अपमान?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी साबिर अली को पार्टी में शामिल करने का विरोध ट्वीट से करते हैं।

नतीजा यह निकलता है कि उन्हें मानहानि तक की धमकी का सामना करना पड़ता है।

सत्ता की लालसा में फिसल रही जुबां

dirty comments by politicians in loksabha election 2014

लखनऊ विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर केसी पांडेय की नजर में इसके प‌ीछे चुनाव जीतने और सत्ता पाने की लालसा है।

यही वजह है कि बड़े-बड़े नेता बाणी की पवित्रता व सार्वजनिक जीवन की मर्यादा भूल जाते हैं।

पांडेय कहते हैं कि बड़े नेता विचारों व कार्यक्रमों से लोगों का मन जीतने की जगह अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद और सपा प्रत्याशी नाहिद हसन जैसे नवोदित नेताओं से अपेक्षा ही क्या की जा सकती है? अब जिम्मेदारी मतदाताओं की बढ़ जाती है।

‌पढ़िए, मोदी पर कैसे-कैसे विष वचन

dirty comments by politicians in loksabha election 2014

मौत का सौदागर: सोनिया गांधी ने 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए। मोदी ने अपने सियासी कौशल से सोनिया के इस बयान का फायदा उठाया और चुनाव जीता।

जहर की खेती करने वाला : सोनिया ने मोदी के लिए।

नपुंसक:
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी के लिए।

मोदी का जवाब, जालिम हाथ : मोदी ने कांग्रेस के लिए।

खूनी पंजा : नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के लिए। शिकायत चुनाव आयोग तक।

... और हाल में इन्होंने उगला जहर

dirty comments by politicians in loksabha election 2014

मसूद ने मोदी के खिलाफ उगली आग
टीवी चैनल व यू-ट्यूब पर एक वीडियो में सहारनपुर के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने मोदी के खिलाफ आग उगली।

28 मार्च को सामने आए इस वीडियो के बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मोदी के नाम की ज्यादा दहशत
संभल से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मोदी पर कहा कि इस मुल्क में आम आदमी इंडियन मुजाहिदीन से जितना डरता है, उससे ज्यादा दहशत तो उसमें नरेंद्र मोदी के नाम का है।

इन बयानों से शर्मसार हुई मार्यादा

dirty comments by politicians in loksabha election 2014

कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन मायावती पर टिप्पणी करते समय मर्यादा भूल गए। कहा, ‘मायावती को एक बार मेरे बाबा ने हराया था। इसके बाद मेरे बाप से उनका पाला पड़ा। इस बार उसके पूत से पाला पड़ा है। साथियों अब पागल हाथी कभी कैराना-शामली की तरफ नहीं आएगा।’

नाहिद ने मोदी और माया को लेकर ऐसी ओछी टिप्पणी भी की जिसे प्रकाशित नहीं किया जा सकता।

मोदी बंदर, अखिलेश लंगूर: चौधरी
धर्मार्थ कार्य के सलाहकार चौधरी साहब सिंह ने बागपत में सपा उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद के प्रचार के दौरान यह कह बैठे कि मोदी बंदर हैं, और बंदर को भगाने के लिए लंगूर को बुलाया जाता है। अखिलेश जी वो लंगूर हैं जो मोदी को भगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed