फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   director of state museum complains to yogi adityanath.

रिश्वत नहीं दी तो छह महीने से नहीं मिला आवास, राज्य संग्रहालय निदेशक ने सीएम से की शिकायत

Thu, 13 Sep 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Sep 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
director of state museum complains to yogi adityanath.

उत्तर प्रदेश राज्य संग्रहालय के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने तमाम कोशिशों के बावजूद छह माह में आवास नहीं मिलने पर राज्य संपत्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है, सुविधा शुल्क नहीं देने की वजह से आवास आवंटित नहीं किया गया। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की। मुख्यमंत्री ने राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


डॉ. आनंद कुमार सिंह को इसी साल मार्च में डालीबाग कॉलोनी में आवास आवंटित हुआ था। उन्होंने आवास परिवर्तन का अनुरोध किया तो 18 जून को बटलर पैलेस 1/1 आवास आवंटित कर दिया गया। 18 दिन बाद उस आवास को उनके पद के अनुरूप श्रेणी-4 से उच्च यानी श्रेणी-5 का बताते हुए आवंटन निरस्त कर दिया गया। पर, उसके बदले कोई अन्य आवास आवंटित नहीं किया। डॉ. आनंद ने राज्य संपत्ति अधिकारी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अनुभाग-2 के अनुभाग अधिकारी महेन्द्र वर्मा और समीक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी को परिवर्तित आवास आवंटित करने के निर्देश दिए। आनंद का आरोप है कि सुविधा शुल्क न देने पर कई बार दौड़ाने के बाद उन्हें अगस्त में कहा गया कि ऑनलाइन आवेदन कर दें। एक महीने बाद हर हाल में आवास मिल जाएगा। 5 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया। 6 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन का कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed