फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Director of Pearls Agrotech Company arrested which swindled 49 thousand crore from investors

UP: निवेशकों का 49 हजार करोड़ हड़पने वाली पर्ल्स एग्रोटेक कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, 10 राज्यों में किया फ्रॉड

Fri, 29 Aug 2025 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 08:19 PM IST
सार

निवेशकों का 49 हजार करोड़ हड़पने वाली पर्ल्स एग्रोटेक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कंपनी ने लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर 10 राज्यों में लोगों से फ्रॉड किया। ईओडब्ल्यू की टीम ने पंजाब के मोहाली से इसे पकड़ा है।

विज्ञापन
Director of Pearls Agrotech Company arrested which swindled 49 thousand crore from investors
पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी का निदेशक गुरजंत सिंह गिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी समेत 10 राज्यों में लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर निवेशकों का करीब 49 हजार करोड़ रुपये हड़पने वाली पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी के निदेशक गुरजंत सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।इसे आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को पंजाब के मोहाली से पकड़ा है। बता दें कि कंपनी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने के बाद शासन ने ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के मुताबिक गुरजंत सिंह ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन दिनांक 25 अक्तूबर 2011 को राजस्थान स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से कराया था, जिसका कारपोरेट कार्यालय नई दिल्ली की बारा खंभा रोड में था। बाद में कंपनी के निदेशक गुरजंत सिंह गिल ने अपने सहयोगी संचालकों और निदेशकों के साथ मिलकर यूपी, आसाम, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़ में कंपनी की शाखाएं खोली थीं। 

विज्ञापन

पंजीकरण कराए बिना बैंकिग कार्य शुरू कर दिया

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि कंपनी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45 के अन्तर्गत एनबीएफसी में पंजीकरण कराए बिना बैंकिग कार्य शुरू कर दिया गया था। कंपनी द्वारा यूपी के महोबा, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन आदि जिलों में अपनी शाखाएं खोलकर जनता में आकर्षक एवं लोक-लुभावन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके भूखंड (प्लॉट) देने के नाम पर जनता से धनराशि जमा कराकर बॉन्ड रसीदें जारी की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखंड या अन्य कोई लाभ नहीं दिया गया

कंपनी द्वारा 10 राज्यों में खोली गयी शाखाओं में निवेशकों से करीब 49 हजार करोड़ रुपये जमा कराए गए। हालांकि बाद में भूखंड या अन्य कोई लाभ नहीं दिया गया। निवेशकों की जमा की गई रकम भी वापस नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed