फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   director of chadrayan two mission is the daughter of lucknow

लखनऊ की बेटी है चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर

Sun, 14 Jul 2019 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
director of chadrayan two mission is the daughter of lucknow
रितु करिधाल श्रीवास्तव - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल तड़के चंद्रयान-2 चांद की ओर रवाना होगा। देश तैयार है अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए। 

विज्ञापन


लखनऊ के लिए कई मायने में खास होगा वह पल जब चंद्रयान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा क्योंकि इस मिशन की डायरेक्टर हैं लखनऊ की बेटी इसरो की सीनियर साइंटिस्ट रितु करिधाल श्रीवास्तव।
विज्ञापन


रितु के मुताबिक, तारों ने मुझे हमेशा अपनी ओर खींचा, मैं सोचती कि अंतरिक्ष के अंधेरे के उस पार क्या है। विज्ञान मेरे लिए विषय नहीं जुनून था। रितु ने इसरो में कई अहम प्रोजेक्ट किए पर मंगलयान की डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में इस मिशन को सबसे बड़ी चुनौती मानती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक, पूरा विश्व और हमारी 103 करोड़ की आबादी हमारी ओर देख रही थी। हमारे पास कोई अनुभव नहीं था, लेकिन सैकड़ों वैज्ञानिकों की टीम ने मिलकर हमने वह भी कर दी।

सफलता की प्रार्थना
रितु लखनऊ में राजाजीपुरम की रहने वाली हैं। माता-पिता का निधन हो चुका है। भाई रोहित कहते हैं कि हमें नाज है अपनी बहन पर। ज्यादा कुछ कहने से अच्छा है कि हम देश के इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

जानिए यह भी
- लखनऊ विश्वविद्यालय से फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया।
- गेट पास करने के बाद मास्टर्स डिग्री के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ  साइंसेज जॉइन किया। यहां से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री ली।
- 1997 से इसरो से जुड़ी
- मंगलयान में डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रहीं।
- अब चंद्रयान-2 में मिशन डायरेक्टर।
- माम के दो मायने दो बच्चों की मां और मार्स आरबिटरी मिशन।

निश्चित तौर पर गर्व की बात
दो बातें कहना चाहूंगा। एक तो यह कि देश के लिए अद्भुत क्षण है कि हम विश्व के उन गिने-चुने देशों में होंगे, जो चांद में यान भेज पाए। दूसरी बात कि लखनऊ को यूं ही नहीं कहते आक्सफोर्ड ऑफ  ईस्ट। चाहे धरोहरों की बात हो या फिर सांस्कृतिक विरासत की हम सबसे समृद्ध हैं। हमारे यहां की एक वैज्ञानिक इस मिशन को लीड कर रही यह इसका प्रमाण है।

- डा. आलोक धवन, डायरेक्टर, आईआईटीआ

बड़े गैप को भरा है उन्होंने
डॉ. एचएन बहल, डॉ. मजूमदार और डॉ. बीरबल साहनी जैसे साइंटिस्ट लविवि की देन हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया डॉ. रितु का। उन्होंने एक बड़े गैप को भरा है। हमारी शुभकामनाएं मिशन के लिए।
- डा. अनिल रस्तोगी, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक, सीडीआरआ

हर महिला के लिए गर्व की बात
हर महिला को रितु करिधाल के कारण गर्व करने का मौका मिला है। मिशन की सफलता हमारी सफलता है। मेरे लिए तो खासकर, क्योंकि वे मेरी नाम राशि भी हैं।
- रितु त्रिवेदी, प्रिंसिपल साइंटिस्ट, सीडीआरआई
गेम चेंजर
हमारे लिए यह बड़ी बात है कि वे हमारे स्कूल की स्टूडेंट रही हैं। आईआईटी की अंधी दौड़ में भाग रहे माता-पिता और बच्चों के लिए वे एक गेम चेंजर हैं।
- तरु सक्सेना, सेंट एंजन्सि पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed