{"_id":"5f3e322e8ebc3e3d131251b8","slug":"direct-flight-will-start-from-lucknow-to-dehradun-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के लिए फिर सीधी फ्लाइट आज से, यहां देखें- समय व किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के लिए फिर सीधी फ्लाइट आज से, यहां देखें- समय व किराया
Thu, 20 Aug 2020 02:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार से इंडिगो देहरादून की सीधी फ्लाइट फिर शुरू करने जा रही है। इसका किराया फिलहाल 4255 रुपये है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, हफ्ते भर में चार अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइटें शुरू कर दी जाएंगी।
कोरोना के चलते विमानों का संचालन मार्च में पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अब घरेलू फ्लाइटें शुरू तो हुईं, लेकिन देहरादून की उड़ानें बंद थीं। उधर, रेलवे ने भी देहरादून की ट्रेनें बंद कर रखी हैं। इससे उत्तराखंड पहुंचने में असुविधा हो रही थी। इसी बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मंजूरी पर इंडिगो गुरुवार से देहरादून के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है।
विमान 6ई 732 अमौसी एयरपोर्ट से शाम 4:45 बजे उड़ान भरकर शाम 6:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वापसी में फ्लाइट 6 ई 844 देहरादून से शाम 6:30 बजे रवाना होकर रात 7:45 बजे अमौसी पहुंचेगी। देहरादून से लखनऊ का किराया 4100 रुपये होगा। लखनऊ से देहरादून के बीच फ्लाइट हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

ये फ्लाइट्स भी होंगी शुरू
लखनऊ से चंडीगढ़ की फ्लाइट 25 अगस्त से सुबह सात बजे उड़ान भरेगी। यह हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। लखनऊ से जयपुर की फ्लाइट 26 अगस्त सुबह 7:00 बजे उड़ान भरेगी। यह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जाएगी। लखनऊ से रायपुर की उड़ान 25 अगस्त से शुरू होगी।
यह प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चार बजे रायपुर को उड़ान भरेगी। लखनऊ से भोपाल के बीच उड़ान 26 अगस्त से शुरू हो रही है। यह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चार बजे रवाना होगी।
यह प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चार बजे रायपुर को उड़ान भरेगी। लखनऊ से भोपाल के बीच उड़ान 26 अगस्त से शुरू हो रही है। यह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चार बजे रवाना होगी।